फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   पांच दुकानों से लाखों की नकदी और सामान चोरी

पांच दुकानों से लाखों की नकदी और सामान चोरी

Sat, 23 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि मुख्य बाजार व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आसानी से हाथ साफ कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

नालागढ़ शहर के सबसे व्यस्त अस्पताल मार्ग पर स्थित पांच दुकानों में लाखों रुपये की नकदी व सामान चोरी हुआ है। शुक्रवार रात्रि को चोरों ने शहर के अस्पताल मार्ग पर दुकानों को निशाना बनाया। चोरी की घटना का दुकानदारों को उस वक्त पता चला जब वह अपनी दुकानें खोलने के लिए पहुंचे। जब दुकानों के शटर खोले तो उनके होश फाख्ता हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। नालागढ़ शहर के अस्पताल मार्ग पर स्थित 5 दुकानों से चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये की नकदी व सामान चुरा लिया है। शुक्रवार रात्रि चोरों ने एक ही कतार में स्थित तीन दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि चोरों ने जैन मेडिकोज की दुकान में खिड़की से प्रवेश किया और दुकान में रखे करीब 60 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। चोरों ने एक अन्य मेडिकल स्टोर की ऊपरी मंजिल में खिड़की की ग्रिल तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। वहीं साथ लगती दीवार में सेंधमारी कर बीज विक्रेता शिवा सेल्स की दुकान से हजारों की नकदी व अन्य समान चुराया। बीज विक्रेता बलविंद्र सैणी ने बताया कि उसकी दुकान में 73 हजार रुपये थे, जिन्हे उन्होंने शनिवार को बैंक में जमा करवाना था। वहीं दुकान से करीब सवा लाख की कीमत के टमाटर और गोभी के हाईब्रिड बीज भी चोरी हुए हैं। इन दुकानों के सामने वाली लाइन में स्थित अन्य दो दुकानों के एग्जोस्ट फैन तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने हिमाचल खेतीबाड़ी सेंटर की पिछली दीवार पर लगे एग्जोस्ट फैन को तोड़कर भीतर प्रवेश किया और वहां से करीब 25 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। साथ की दुकान सैणी कलेक्शन से भी 12 हजार की नकदी उड़ा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी नालागढ़ साहिल अरोड़ा ने कहा कि पुलिस चोरों की धरपकड़ के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है, जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed