फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   हाईवे पर अवैध पार्किंग की तो वसूला जाएगा एक हजार जुर्माना

हाईवे पर अवैध पार्किंग की तो वसूला जाएगा एक हजार जुर्माना

Wed, 24 Apr 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। रोड सेफ्टी क्लब की बैठक डीएसपी दाड़लाघाट पूर्णचंद ठुकराल की अध्यक्षता में की गई। इसमें सड़क सुरक्षा के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। सड़क पर राहगीरों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए सर्वसम्मति से कई फैसले लिए गए।

इनमें कंपनी रोड और हाईवे पर अवैध पार्किंग करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए एक हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूलने, अंबुजा चौक पर पैदल चलने के लिए फुटपाथ का निर्माण करवाने, कंपनी के नाकाफी ट्रक यार्ड के विस्तार और सिर्फ ट्रक यार्ड में ही ट्रकों की पार्किंग करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


इस दौरान टैक्सी यूनियन व छोटे मालवाहक यूनियन के सदस्यों को चौक के पास चयनित स्थान पर केवल दो-दो वाहन खड़े करने और दूसरे वाहनों को पार्किंग स्थल पर खड़े करने के निर्देश दिए गए। चौक के पास स्पीडब्रेकर लगवाने की मांग भी उठी। यातायात प्रभारी कमला वर्मा ने दाड़लाघाट टैक्सी चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही सड़क पर सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। इस बैठक में थाना प्रभारी मोती सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज कमला वर्मा, मेहर चंद ठाकुर, रोड सेफ्टी क्लब के प्रधान वीरेंद्र शर्मा, दाड़लाघाट पंचायत के उप प्रधान लेखराज, पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता, पंचायत सदस्य नरेंद्र चौधरी, हेमंत वर्मा, अरुण गौतम, अनिल गुप्ता, नरेश गौतम, राकेश गौतम, जय सिंह ठाकुर, राजेंद्र पंवर, दीपक गजपति, हेमराज, हंसराज, मेहरचंद, पवन शर्मा, टैक्सी यूनियन, छोटे मालवाहक के सभी सदस्य व स्थानीय दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed