फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बददी में प्रवासी कामगार की निर्मम हत्या से फैली सनसनी

बददी में प्रवासी कामगार की निर्मम हत्या से फैली सनसनी

Sat, 17 Feb 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
साईं रोड पर किराये के मकान में रहता था चंपारण बिहार का संजीत
विज्ञापन

धर्मपुर के जंगल में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)।
थाना बद्दी के तहत एक उद्योग में काम करने वाले प्रवासी कामगार की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को धर्मपुर के जंगल से बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे नालागढ़ अस्पताल पोस्टमार्टम करवाने के लिए लाया है। इसका रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस को मौके से पत्थर बरामद हुए हैं और मृतक के सिर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल पर खून के धब्बे भी मिले हैं।

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि युवक की यहीं हत्या की गई है। पुलिस इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए आसपास और उद्योग में जाकर पूछताछ करने में जुटी है। इस मामले को प्रेम प्रसंग और रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि धर्मपुर के जंगल में एक शव पड़ा है। इस पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव करीब 24 घंटे पुराना बताया जा रहा है। पूछताछ करने पर पता चला है कि मृतक संजीत उर्फ प्रिंस पुत्र योगेंद्र निवासी पश्चिमी चंपारण बिहार का रहने वाला है। यह साई रोड पर वर्धमान के समीप ही किराये के मकान में रहता है और यहीं एक उद्योग में काम करता था। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस इस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed