फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Cricket tournament begins, Shillai team wins first match

Solan News: क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, शिलाई की टीम ने जीता पहला मैच

Sun, 15 Mar 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
जुब्बड़ के खेल मैदान में ट्रांसपोर्ट क्रिकेट क्लब क्रांति करवा रहा प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में पंकू इलेवन की टीम रही विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। उपमंडल जुब्बड़ के खेल मैदान में ट्रांसपोर्ट क्रिकेट क्लब क्रांति की ओर से आयोजित क्रिकेट कप प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले मुकाबले में शिलाई और आरजी इलेवन की टीमें आमने-सामने आईं। आरजी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 45 रन बनाए, लेकिन शिलाई की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट से मैच जीत लिया। दूसरे मुकाबले में पंकू इलेवन और शील की टीमों के बीच खेला गया। शील की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंकू इलेवन के सामने 92 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंकू इलेवन ने 8 विकेट से यह मैच जीत लिया। आयोजक समिति के सदस्य कपिल ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने, उनकी प्रतिभा दिखाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए आयोजित की गई है। प्रतियोगिता में एंट्री ओपन है और इच्छुक टीमें आयोजक कमेटी से संपर्क कर सकती हैं।

युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश
समाजसेवी अशोक ठाकुर और लकी ने मुख्यातिथि के रूप में प्रतियोगिता में भाग लिया। अशोक ठाकुर ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन ग्रामीण युवाओं को नशे से दूर रखने और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने का माध्यम हैं। खेलों में भाग लेने से शारीरिक और मानसिक विकास होता है और अनुशासन भी सिखाई जाती है। उन्होंने आयोजक समिति को 21 हजार रुपये की राशि भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed