{"_id":"69de835d0144e74b3f08d552","slug":"cowshed-burnt-in-dangri-village-of-deora-panchayat-of-arki-solan-news-c-176-1-ssml1040-167275-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अर्की की देवरा पंचायत के डांगरी गांव में जली गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अर्की की देवरा पंचायत के डांगरी गांव में जली गोशाला
विज्ञापन
घटना के समय बाहर बंधे थे पशु ,बड़ा हादसा टला
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरा के गांव डांगरी में मंगलवार को एक गोशाला में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि जब गोशाला में आग लगी तो सभी पशु बाहर बंधे हुए थे। हालांकि आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने प्रयास किया। इस दौरान अग्निशमन विभाग को भी इसकी सूचना दी गई। फायर चौकी अर्की के लीडिंग फायरमैन अशोक कुमार धीमान ने बताया कि ग्राम डांगरी के निवासी विमल शर्मा की गोशाला में अचानक आग लग गई। जैसे ही इसकी सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत ही क्विक रिस्पॉन्स वाहन व टीम को मौके पर भेजा। मगर तब तक आग भड़क गई थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।