फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   inspection of rain effected area

Solan News: अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम ने परवाणू में बरसात से हुए नुकसान का लिया जायजा

Thu, 01 Oct 2026 08:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। कसौली विधानसभा क्षेत्र में बरसात के दौरान हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए वीरवार शाम को अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम ने दौरा किया। इस दौरान टीम ने परवाणू सहित क्षेत्र के अन्य प्रभावित स्थानों का निरीक्षण कर नुकसान की स्थिति का आकलन किया।

गौरतलब है कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में बरसात के कारण सबसे अधिक नुकसान परवाणू में हुआ था। भारी बारिश और आपदा के चलते लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, बिजली बोर्ड सहित अन्य विभागों को करोड़ों रुपये की क्षति पहुंची थी। कई स्थानों पर सड़कें, पुल और अन्य आधारभूत सुविधाएं प्रभावित हुई थीं।
विज्ञापन


एसडीएम कसौली कैप्टन महेंद्र प्रताप ने बताया कि अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम ने कसौली विधानसभा क्षेत्र में बरसात से हुए नुकसान का जायजा लिया है। क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान परवाणू में हुआ था। संबंधित विभागों की ओर से नुकसान का विस्तृत आकलन कर तैयार की गई रिपोर्ट टीम को सौंप दी गई है। इस अवसर पर कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी, एसडीएम कसौली कैप्टन महेंद्र प्रताप, नायब तहसीलदार शकुंतला पटियाल, नगर परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा, पार्षद और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed