फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Condition of Kasauli to Monkey Point link road improved by Rs 2 crores

Solan News: दो करोड़ से सुधरी कसौली से मंकी प्वाइंट संपर्क मार्ग की हालत

Fri, 31 Jan 2025 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Condition of Kasauli to Monkey Point link road improved by Rs 2 crores
कसौली के मंकीप्वाइंट रास्ते की हुई मरम्मत। संवाद
मार्ग पर बिछाई आठ इंच मोटी कंक्रीट की परत, दोनों किनारों पर इंटरलॉकिंग टाइल लगाने का चल रहा कार्य
विज्ञापन

काफी समय से खस्ताहाल थी सड़क, वाहन चालकों को मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। कसौली के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मंकी प्वाइंट तक जाने वाले तीन किमी लंबे संपर्क मार्ग पर मेटलिंग का कार्य पूरा हो गया है। एमईएस की ओर से बनाई जा रही सड़क पर दो करोड़ खर्च होंगे। सड़क पर आठ इंच मोटी कंक्रीट की परत बिछाई गई है। सड़क की हालत सुधरने से यहां पर जाने वाले पर्यटकों व अन्य वाहन चालकों को राहत मिलेगी। इस सड़क की हालत पिछले काफी वर्षों से खस्ता बनी हुई थी। यह संपर्क मार्ग कसौली चर्च से शुरू होकर मंकी प्वाइंट तक पहुंचता है। एमईएस के जेई राहुल मीणा ने बताया कि तीन किमी खस्ताहाल सड़क को सुधारने के लिए दो करोड़ की राशि खर्च की गई। सड़क को हाई क्वालिटी सीमेंट से बनाया गया। सड़क के दोनों और इंटर लॉकिंग लगाकर पैदल राहगीरों के लिए चलने की बेहतरीन सुविधा प्रदान की गई। ब्लाइंड कर्व पर पैरापिट लगाए गए। वहीं सड़क के दोनों किनारों पर पेंट से मार्किंग व साइन बोर्ड लगाए गए। अब यह सड़क 10 से 15 वर्ष तक डैमेज नहीं होगी। स्पीड को नियंत्रण करने के लिए स्पीड ब्रेकर भी लगाए जा रहे हैं। सड़क के किनारे बने होटल व निजी घरों को स्लोप मे इंटरलॉकिंग लगाकर वाहनों को होटल में जाने की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed