फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   cultural news solan

संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव समाज को रखता है एकजुट : डॉ. शांडिल

Tue, 15 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
बघाटी दिवस पर बघाटी सामाजिक संस्था ने किया कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

राजा दुर्गा सिंह के स्मारक के लिए उचित स्थान मुहैया करवाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन के ब्रुरी में बघाटी सामाजिक संस्था की ओर से बघाट दिवस समारोह का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव समाज को एकजुट रखता है। उन्होंने दिवंगत राजा दुर्गा सिंह की 124वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मंत्री शांडिल ने बघाटी संस्कृति, भाषा, लोक परंपराओं और रीति-रिवाजों को समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग बताया। कहा कि इनका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने बघाटी सामाजिक संस्था को बघाट दिवस के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कहा कि बघाटी सामाजिक संस्था बघाटी संस्कृति को एकजुट करने और इसके संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मंत्री ने बघाटी सामाजिक संस्था को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। बघाटी सामाजिक संस्था सोलन के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने बघाट बोली, लोक संस्कृति और लुप्त होने वाले रीति-रिवाजों पर चर्चा की। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। बघाटी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिनमें गंगी, पहाड़ी नाटी आदि शामिल रहे। मंच का संचालन जियालाल ठाकुर एवं उमेश शर्मा ने किया। वक्ताओं ने बघाट रियासत के राजा दुर्गा सिंह की जीवनी व हिमाचल निर्माण पर उनके योगदान पर प्रकाश डाला। संस्था ने मंत्री से मांग उठाई कि शहर में उचित स्थान पर राजा दुर्गा सिंह का समारक बनाया जाए और संस्था सभागार के लिए उपायुक्त स्थान भी मुहैया करवाया जाए। संस्था ने इस दौरान संकल्प लिया कि संस्था बघाटी बोली में एक त्रैमासिक पत्रिका प्रकाशित करेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम पंचायत पड़ग की प्रधान मीरा, मनसार पंचायत के प्रधान जय प्रकाश, जौणाजी पंचायत के प्रधान सचिन कश्यप, पड़ग पंचायत के उप प्रधान विक्रांत वर्मा, डॉ. लेख राज शर्मा, पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के उपाध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, राज परिवार से कर्ण सिंह कंवर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed