फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   adhaar apdation in schools

Solan News: स्कूलों में आधार अपडेट करवाएंगे सीएससी सेंटर

Tue, 15 Sep 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
अक्तूबर के अंत तक सभी बच्चों के आधार अपडेट करने का लक्ष्य
विज्ञापन

जिले के 10 शिक्षा खंड व 142 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनाए क्लस्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन में बच्चों के आधार के अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट (एमबीयू) को पूरा करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। शिक्षा विभाग ने सितंबर और अक्तूबर के दौरान अधिकतम लंबित विद्यार्थियों का एमबीयू पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सभी शिक्षा खंडों में सीएससी/वीएलई ऑपरेटरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये ऑपरेटर अपने आवंटित शिक्षा खंडों के स्कूल क्लस्टरों में शिविर लगाएंगे। इन शिविरों में विद्यार्थियों के लंबित आधार अपडेट पूरे किए जाएंगे।
जिले में कुल दस शिक्षा खंड और 142 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं। ये विद्यालय क्लस्टर संसाधन केंद्र के रूप में भी कार्य करते हैं। प्रत्येक संबंधित सीएससी/वीएलई ऑपरेटर अपने खंड के क्लस्टरों के साथ समन्वय करेगा। इस दौरान जिन क्लस्टरों में एमबीयू लंबित विद्यार्थियों की संख्या अधिक है, वहां प्राथमिकता से शिविर लगेंगे। इस अभियान से विद्यार्थियों को आधार प्रमाणीकरण से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी। इससे शिक्षा संबंधी डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य प्रक्रियाओं में उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से भी सहयोग की अपील की है।

कोट
लंबित एमबीयू को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। स्कूल प्रमुखों और अभिभावकों से अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया। समय पर अपडेट करवाने से विद्यार्थियों को शैक्षणिक और डिजिटल प्रक्रियाओं में परेशानी नहीं होगी। -मधु जनारथा, उप निदेशक, स्कूल शिक्षा (माध्यमिक) सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed