फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   City Kirtan held in Nalagarh on Vasant Panchami

Solan News: वसंत पंचमी पर नालागढ़ में निकला नगर कीर्तन

Sat, 01 Feb 2025 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
City Kirtan held in Nalagarh on Vasant Panchami
बंसत पंचमी के उपलक्ष्य में कंगनवाल में सिख समुदाय की ओर से निकाले गए नगर कीर्तन की अगुवाई करते
कंगनवाल गुरुद्वारा साहिब से कीर्तन मंडलियों ने गुरुवाणी से संगतों को किया निहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। औद्योगिक नगरी नालागढ़ में सिख समुदाय की ओर से वसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर नगर-कीर्तन निकाला गया। नगर-कीर्तन कंगनवाल गुरुद्वारा साहिब से पांच प्यारों की अगुवाई व गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में आरंभ हुआ। इस दौरान गतका पार्टी ने अपनी करतब दिखाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। यह नगर-कीर्तन मांगूवाल, चौंकीवाल, न्यू नालागढ़, किरपालपुर, गंगुवाल से होते हुए राजपुरा के गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। इस दौरान ढाडी जत्थों ने गुरुओं की कुर्बानी की गाथा सुनाई और गुरु की अमृतवाणी का गुणगान किया। नइस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान जगह-जगह पर चाय-पकौड़े आदि का लंगर भी लगाया गया। कंगनवाल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सतनाम सिंह ने बताया कि 2 फरवरी को कंगनवाल गुरुद्वारा साहिब में गुरमत समागम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान रागी जत्थों की ओर से गुरुओं की वाणी का गुणगान किया जाएगा और अटूट लंगर बरताया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवी हरप्रीत सैनी, सतनाम सिंह, नसीब सिंह, महेंद्र सिंह ढांग, हाकम सिंह, हरबंस सिंह, सुरजीत, डा. करमजीत सिंह, गुरुवचन सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरचरन सिंह, रतन सिंह, कुलदीप, गुरदयाल सिंह, गुरजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, दलजीत सिंह, सर्वण सिंह, सजन सिंह, अमरीक सिंह, ज्ञान सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed