फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Children gave message on water conservation, took out awareness rally

Solan News: बच्चों ने दिया जल संरक्षण पर संदेश, निकाली जागरूकता रैली

Thu, 22 Feb 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 22 Feb 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Children gave message on water conservation, took out awareness rally
राजकीय प्राथमिक स्कूल गरलोह के बच्चे  जल संरक्षण पर जागरूकता रैली निकालते हुए। संवाद
गरलोग स्कूल में ग्रामीण जलागम समिति के सहयोग से हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यू एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अंबुजा फाउंडेशन व ग्रामीण जलागम समिति मितियां की ओर से प्राथमिक स्कूल गरलोह के बच्चों ने जल संकल्प रैली आयोजन किया। बच्चों ने रैली स्कूल से गांव तक निकाली। इस दौरान बच्चों ने लोगों को जल के संरक्षण के बारे में जानकारी दी। अंबुजा फाउंडेशन की ओर से अजय शर्मा ने बच्चों को जल का महत्व व उसके संरक्षण के बारे में बताया गया।

उन्होंने बताया कि अंबुजा फाउंडेशन की ओर से 22 फरवरी से 22 मार्च तक जल संकल्प दिवस मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत गरलोह गांव से की गई। जल संरक्षण व भूमि जल स्तर को बढ़ावा देने के लिए अंबुजा फाउंडेशन व ग्रामीण जलागम समिति मितियां की ओर से अनेकों कार्य नाबार्ड के सहयोग से मितियां क्षेत्र में करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर अबुजा फाउंडेशन की तरफ से नितिन धीमान, ग्रामीण जलागम समिति की प्रधान सुनीता देवी, सदस्य गीतो देवी, किशन लाल , राजकीय प्राथमिक पाठशाला गरलोह के प्रभारी अमर सिंह, पूर्ण सिंह, लखविंदर सिंह, सुनीता देवी, निर्मला देवी, रामकली, हीना देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed