फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Chief leader of Chitta smuggler gang arrested

Solan News: चिट्टा तस्कर गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार

Mon, 24 Jul 2023 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 24 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
सोलन। सोलन पुलिस को चिट्टा तस्कर के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। जिसमें गठित पुलिस टीम ने पहले से चिट्टे के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर दिल्ली से एक नायजीरियन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नायजीरियन प्रदेश भर में चिट्टे की सप्लाई करता था। हिमाचल के के सैकड़ों युवा इसके संपर्क में थे, जिन्हें यह चिट्टा सप्लाई करता था। पुलिस टीम गिरफ्तार नायजीरियन को सोलन ला रही है। प्रारंभिक जांच में नायजीरियन बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत में रहा था। जिसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस जानकारी के अनुसार 19 जुलाई को सोलन पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली में विजय सप्रा, अमरजीत सिंह व विपुल शर्मा से 25.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इन तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस दौरान आरोपियों से की गई पूछताछ में उन्होंने इस खेप को दिल्ली में एक नाइजीरियन से लाने की बात कही थी। जिसके आधार पर एसपी गौरव सिंह सोलन ने डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान की अध्यक्षता में एक विशेष टीम गठित कर टीम को जांच के लिए दिल्ली रवाना किया था। पुलिस टीम ने दिल्ली से आरोपी नाइजीरियन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी नायजीरियन का नाम जॉन गैब्रियल है। आरोपी हिमाचल के सैकड़ों युवाओं को लगातार चिट्टा बेचने का काम में कर रहाा था। आरोपी के पास पासपोर्ट, वीजा भी नहीं है। वह गैरकानूनी तरीके से भारत में रह रहा था। पुलिस टीम उसे सोलन ला रही है। जिसके बाद इसके कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कोट
चिट्टा तस्कर गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी प्रदेश समेत देशभर में चिट्टे की सप्लाई करता था। हिमाचल के सैकड़ों युवाओं इसके संपर्क में थे। मामले में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। आरोपी को सोलन लाया जा रहा है। - गौरव सिंह, एसपी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed