{"_id":"6655dfe5f8a23c226801b48c","slug":"cetp-pipe-broken-jam-on-baddi-barotiwala-road-solan-solan-news-c-176-1-ssml1041-122344-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सीईटीपी की पाइप टूटने से बद्दी, बरोटीवाला मार्ग पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सीईटीपी की पाइप टूटने से बद्दी, बरोटीवाला मार्ग पर लगा जाम
विज्ञापन
बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर लगा जाम। संवाद
मरम्मत से सड़क को भी पहुंचा नुकसान, वन वे किया ट्रैफिक
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला सड़क पर सिक्का चौक के पास सीईटीपी की पाइप लाइन टूटने से बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर जाम लगा रहा। वाहन चालकों को बद्दी से झाड़माजरी पहुंचने के लिए एक घंटे का समय लग गया। यह जाम इतना लंबा था कि एक ओर झाड़माजरी और दूसरी ओर से बद्दी तक लगा हुआ था। चार दिन से सीटीईपी की पाइप लाइन सिक्का होटल के पास लीक हो रही थी, जिसका मरम्मत कार्य चला हुआ है। जहां मरम्मत कार्य हो रहा है, वहां बड़ा गड्ढा बन गया है। अब पानी तो बंद हो गया है, लेकिन मरम्मत कार्य के कारण आधी सड़क को रोक दिया गया है। सिक्का होटल के पास अचानक पाइप लाइन लीक होने से सीटीईपी के कर्मचारी इसे पिछले दो दिन से रात के समय ठीक कर रहे हैं। दूषित पानी न फैले इसके लिए सीईटीपी ने सभी उद्योगों से इस लाइन में पानी न डालने के निर्देश दिए हैं। उसके बाद कोई भी उद्योग पानी नहीं डाल रहा है, लेकिन मरम्मत कार्य के चलते सड़क खराब हो गई है। जहां रिपेयर का कार्य चल रहा है, वहीं रस्सी लगा कर वाहनों को रोका गया है। यहां एक ओर ही वाहन चल रहे हैं, जिससे इस मार्ग पर जाम लग रहा है। स्थानीय वाहन चालक कृष्ण कुमार, संजीव कुमार, सचिन बैंसल, दीपू पंडित ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला, काठा, वर्धमान, ईपीआईपी झाड़माजरी समेत सभी औद्योगिक क्षेत्रों के वाहन यहीं से होकर गुजरते हैं।
लाइन की 90 प्रतिशत रिपेयर हो चुकी
सीईटीपी के अधिकारी राज कुमार का कहना है कि अब लाइन की 90 प्रतिशत रिपेयर हो चुकी है और उद्योगों से आने वाले पानी को रोक दिया गया है। जल्द लाइन पूरी तरह से रिपेयर कर दी जाएगी।