{"_id":"6aa2b143a19be4904d008e85","slug":"12-liquor-vends-sealed-in-subathu-and-kasauli-areas-for-tax-evasion-solan-news-c-176-1-ssml1040-178698-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: टैक्स चोरी पर सुबाथू व कसौली क्षेत्र के 12 शराब ठेके सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: टैक्स चोरी पर सुबाथू व कसौली क्षेत्र के 12 शराब ठेके सील
Fri, 11 Sep 2026 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
डिजिटल पर न चलाएं...........
विभाग ने मामला आगामी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा
बीते माह भी किए थे ठेके सील, कुछ टैक्स जमा करवाने पर खुले थे
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने सोलन जिले के सुबाथू और कसौली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 शराब के ठेके सील कर दिए हैं। विभाग ने निर्धारित समयावधि में करोड़ों रुपये की लाइसेंस फीस और सरकारी कर का बकाया न चुकाने पर यह कार्रवाई की है।
संबंधित आबकारी सर्कल के अधिकारियों के अनुसार, इन ठेकों के लाइसेंसधारकों पर लंबे समय से करोड़ों रुपये का सरकारी राजस्व बकाया चल रहा था। इससे पहले भी विभाग ने नियमानुसार राशि जमा न करवाने पर इन ठेकों को अस्थायी रूप से सील किया था। ठेकेदारों को देय राशि जमा करने के लिए पर्याप्त अवसर और समय दिए जाने के बावजूद बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया। इसके चलते विभाग को बुधवार शाम दोबारा सख्त कदम उठाते हुए इन सभी 12 परिसरों को सील करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि इस सघन सीलिंग कार्रवाई के बाद विभाग ने आगामी दंडात्मक और प्रशासनिक कार्रवाई के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च विभागीय अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर दी है।
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेशभर में किसी भी स्तर पर लाइसेंस फीस में अनियमितता या कर चोरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग राजस्व संग्रह को सुदृढ़ करने और सरकारी कोष को किसी भी प्रकार की वित्तीय हानि से बचाने के लिए औचक निरीक्षण और दंडात्मक कार्रवाई जारी रखेगा।