फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP Urban Mandal to stage protest on 23rd over poor condition of Solan-Subathu road

Solan News: सोलन-सुबाथू सड़क खस्ता हालत को लेकर भाजपा शहरी मंडल का धरना 23 को

Sun, 15 Feb 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP Urban Mandal to stage protest on 23rd over poor condition of Solan-Subathu road
भाजपा शहरी मंडल की मासिक बैठक के दौरान मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन - फोटो : सांकेतिक
मासिक बैठक में लिया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय कमलम में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने की। बैठक में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, आगामी कार्यक्रमों और जिला एवं प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविरों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सोलन-सुबाथू सड़क की जर्जर स्थिति पर गहरी चिंता जताई गई। पिछले दो वर्षों से यह सड़क आम जनता के लिए परेशानी और दुर्घटना का कारण बनी हुई है। मंडल ने प्रदेश सरकार की लापरवाही को गंभीर करार दिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जनता की आवाज उठाने के लिए 23 फरवरी को दोहरी दीवार चौक के समीप सांकेतिक धरना आयोजित किया जाएगा और सड़क की शीघ्र मरम्मत की मांग की जाएगी। स्थानीय मंत्री धनीराम शांडिल के उदासीन रवैये की बैठक में कड़ी निंदा की गई और चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते सुधार कार्य प्रारंभ नहीं किए गए, तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।बैठक में मंडल महामंत्री धर्मेंद्र ठाकुर, संजय मलिक, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सचिन, राजू कुंद्रा, जगदीश, रेनू कलसी, रचित साहनी, कमल शर्मा, बादल नाहर, विशाखा, राहुल, प्रिया, अमरदीप पंजा, राजतिलक नेगी, अंजू नेगी, मुकेश शर्मा, अनुपम रतन, सविता भल्ला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed