{"_id":"64bec03efd880642ae0791c6","slug":"beneficiaries-have-given-one-lakh-each-for-housing-got-the-money-deposited-still-not-received-the-facility-solan-news-c-176-1-sln1001-4178-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: आवास के लिए लाभार्थियों नेे एक-एक लाख\nरुपये करवाये जमा, फिर भी नहीं मिली सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: आवास के लिए लाभार्थियों नेे एक-एक लाख रुपये करवाये जमा, फिर भी नहीं मिली सुविधा
विज्ञापन
सोलन के चंबाघाट में केंद्र सरकार की इंटिग्रेटेड हाउसिंग स्लम डेवेलपमेंट स्कीम के तहत बनाए गए मक
सोलन। शहर के चंबाघाट स्थित केंद्र सरकार की इंटीग्रेटेड हाउसिंग स्लम डेवलपमेंट स्कीम के तहत बनाए गए 48 मकान अभी भी गरीबों को आवंटित नहीं हुए हैं। इसके चलते लाभार्थियों को कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है। यह भवन छह माह पहले तैयार हो चुके हैं। लेकिन अभी तक निगम ने गरीब लोगों को आवास आवंटित नहीं किए हैं। इसी के साथ भवन को आवंटित करने के लिए लाभार्थी नगर निगम के चक्कर काटने को मजबूर हो गए हैं और कई बार आग्रह कर चुके हैं।
वहीं लाभार्थियों ने भवन की सुविधा पाने के लिए आवेदन भी किया है। जबकि कुछ लाभार्थियों ने तो एक-एक लाख रुपये की राशि नगर निगम के खाते में जमा करवा दिए हैं। इसके बाद लाभार्थियों को आवास के लिए तरसना पड़ रहा है। योजना के तहत कुल 96 मकान बनाए गए। जिनमें पहले चरण में करीब ढाई साल पहले 48 मकान तत्कालीन शहरी एवं विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने उद्घाटन के बाद आवंटित भी कर दिए थे। जबकि 48 लोग अभी भी वंचित हैं ।
वहीं अब हालात यह है कि मकानों का आवंटन न होने से इन मकानों के अंदर लगा सामान चोरी कर दिया गए हैं। बीते दिनों में वहा चोरों ने नल, बिजली के तार और स्विच बोर्ड समेत अन्य सामान चोरी हो गया है। इससे हजारों रुपये का नुकसान भी अभी तक हो चुका है। लेकिन नगर निगम हाथ पर हाथ धरे यह सब होते देख रहा है। ऐसा लग रहा है कि नगर निगम इन मकानों को आवंटित करने में असमर्थ लग रहा है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की योजना का नगर निगम सही तरीके से लाभ नहीं उठा पा रही हैं। 2020 मेें पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 2.30 करोड़ की राशि जारी की थी फिर भी अभी तक लाभार्थियों को मकान आवंटित नहीं की गए। पैसे देने के बावजूद लोगों को किराए के घरों में रहना पड़ रहा है।
-शैलेंद्र गुप्ता,
भाजपा पार्षद वार्ड-9 सोलन
पहले चरण में कुछ लोगों को भवन आवंटित कर दिए हैं। अन्य लोगों को भी भवन आवंटित किए जाने है। वहीं 2018 में विभाग से पत्र आया था कि एकमुश्त राशि पर भी कुछ भवन दिए जाने हैं। अब यह निर्णय लेना है कि कितने भवन एकमुश्त राशि पर दिए जाने हैं और बिक्री लागत कितनी होगी इस बारे आमसभा में रखा जाएगा।
-प्रियंका चंद्रा
सहायक आयुक्त, नगर निगम सोलन