{"_id":"60957da68ebc3ed7022b7c4a","slug":"around-7-50-lakhs-cheated-from-a-person-in-dharampur-solan-news-sml3695990111","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस रुपये का रिचार्ज कर खातों से उड़ाए पौने आठ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस रुपये का रिचार्ज कर खातों से उड़ाए पौने आठ लाख
विज्ञापन
सोलन/धर्मपुर। कसौली के एक व्यक्ति को ऑनलाइन दस रुपये का रिचार्ज करना मंहगा पड़ गया। इसमें शातिरों ने व्यक्ति को सिम कार्ड बंद होने का झांसा देकर ऑनलाइन रिचार्ज करवाने को कहा। व्यक्ति ने जैसे ही रिचार्ज किया तो उसके तीन बैंक खातों से 7.80 लाख रुपये उड़ा दिए।
जानकारी मिलने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राज कुमार निवासी गांव किम्मूघाट ने पुलिस को शिकायत दी कि एसबीआई कसौली शाखा से 2.50 लाख और पीएनबी के खाते से 5.30 लाख धोखे से निकाल दिए। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर फोन आया कि आपकी मोबाइल सिम के कागज कम हैं, उन्हें आप जल्दी से केवाईसी करवा लें वरना आपकी सिम बंद हो जाएगी। इसके बाद शातिरों ने उसे दस रुपये का रिचार्ज करवाने के लिए कहा।
रिचार्ज करवाने के बाद उनसे बात चल ही रही थी। उसके खाते से राशि डेबिट होने के एसएमएस आना शुरू हो गए थे। 24 घंटों में उसके दोनों बैंक खातों से 7.80 लाख की राशि निकल गई। इसकी शिकायत पुलिस और बैंक प्रबंधक को दी गई। उधर, एसपी सोलन अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह ऑनलाइन खाते के संबंध में किसी के साथ अपनी जानकारी साझा न करें।