फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Apple market Parwanoo's business increased by Rs 105 crore

Solan News: सेब मंडी परवाणू का 105 करोड़ रुपये बढ़ा कारोबार

Mon, 11 Nov 2024 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 11 Nov 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
पिछले वर्ष 145 और इस बार 250 करोड़ हुआ कारोबार
विज्ञापन


बागवानों को भी सेब के ग्रेड के हिसाब से मिले अच्छे दाम

संवाद न्यूज एजेंसी

परवाणू(सोलन)। परवाणू सेब मंडी में इस वर्ष सेब के कारोबार में 105 करोड़ रुपये बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष 145 करोड़ पर ही सेब सीजन सिमट गया था। लेकिन इस बार यह कारोबार 250 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वर्ष 2023-24 में परवाणू सेब मंडी में लगभग 11.50 लाख पेटियां सेब की पहुंची थीं। वर्ष 2024-25 में बढ़कर 24 लाख बॉक्स पहुंचे हैं। जोकि पिछले वर्ष से काफी अच्छा रहा। इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में सेब का उत्पादन अच्छा हुआ है।


जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष हिमाचल की सेब मंडियों में टेलीस्कॉपी व यूनिवर्सल दोनों तरह के बॉक्स में सेब बेचने की छूट थी। लेकिन इस वर्ष से प्रदेश की मंडियों में सिर्फ यूनिवर्सल बॉक्स में ही सेब बेचना अनिवार्य किया गया था। जिसके चलते प्रदेश के वागवानों के पास पिछले वर्ष के लाखों रुपए के टेलीस्कॉपी बॉक्स पड़े थे। जिसके चलते शिमला बेल्ट के बागवानों ने इसी वर्ष ही शुरू हुई हरियाणा राज्य की अंतरराष्ट्रीय फ्रूट मंडी में जाकर अपना सेब बेचा। पिंजौर मंडी में अब तक दोनों तरह की 70 लाख सेब व नाशपाती की पेटियां पहुंच चुकी हैं। जैसे ही बागवानों के पास पड़ी पुरानी पेटियां खत्म होती रही वैसे ही प्रदेश की मंडियों में बागवानों ने आना शुरू कर दिया। परवाणू सेब मंडी के सचिव राजेश ने बताया की पिछले वर्ष से इस वर्ष बहुत अच्छा व्यापार हुआ है। उम्मीद करेंगे की अगले वर्ष इससे भी अच्छा कारोबार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed