फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Additonal sessions judge Solan POCSO sentenced guilty of raping minor 20 years rigrous imprisonment

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास

Fri, 10 Jun 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) परविंद्र अरोड़ा की अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 25 हजार का जुर्माना भी लगाया।
जुर्माना अदा न करने पर दोषी को एक साल अतिरिक्त साधारण कारावास भुगताना होगा। अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद आरोपी राम किशोर निवासी गांव कपनेरी, बडे गांव तहसील भिलक, जिला रामपुर (यूपी) को दोषी करार दिया। इसकी पुष्टि जिला न्यायवादी एमके शर्मा ने की है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार दोषी राम किशोर शिकायतकर्ता (नाबालिग का पिता) के पैतृक गांव का रहने वाला था। वह नालागढ़ आया और शिकायतकर्ता के साथ रहने लगा। उसकी पत्नी बीमारी के कारण वह अपने दो बच्चों के साथ यूपी स्थित अपने पैतृक गांव में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित बेटी और एक नाबालिग बेटा शिकायतकर्ता के साथ नालागढ़ में रह रहा था। अपने बच्चों को भंडारा खिलाने के बाद पिता ने उन्हें झोपड़ी में सुला दिया और उसके बाद भंडारा खाने खुद भी मंदिर चला गया। जब वह वापस झोपड़ी में लौटा तो पीड़ित रो रही थी।
इस दौरान शिकायतकर्ता ने अपनी भाभी को बुलाया। इस दौरान पाया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है। उन्होंने मामले की शिकायत थाने में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed