फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Aanchal first in Rangoli and Chaitanya first in poster making.

Solan News: रंगोली में आंचल व पोस्टर मेकिंग में चैतन्य प्रथम

Fri, 08 Nov 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
अवस्थी आयुर्वेदिक काॅलेज में इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। अवस्थी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल नालागढ़ चल रहे इंडक्शन कार्यक्रम के सातवें दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में आंचल ठाकुर की टीम विजयी रही और अग्रता सिंह की टीम ने दूसरा स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग में चैतन्य गुलेरिया की टीम ने बाजी मारी और मानसी की टीम दूसरे स्थान कर रही। प्रश्नोत्तरी में दिवांशी और आरती की टीम विजयी रही, जबकि रोजलिया और मोहित की टीम दूसरे स्थान पर रही।

इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के कुलपति डॉ. करतार सिंह धीमान थे और विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति आयोग के सदस्य सुश्रुत कंबोजिया रहे। डॉ. करतार सिंह धीमान ने आयुर्वेद एक कॅरियर दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। डॉक्टर सुश्रुत कंबोजिया ने आयुर्वेदिक शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर अतिथियों ने काॅलेज परिसर में पौधारोपण भी किया। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह 15 नवंबर तक चलेगा। प्रतिदिन अलग-अलग विशेषज्ञ अतिथि छात्रों का मार्गदर्शन करते हैं। इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल के डॉ. शैलेंद्र भारद्वाज, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अनिल दत्त धीमान के अलावा अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed