फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A wedding car overturned near Kurgal, injuring five people.

Solan News: कुरगल के पास शादी में जा रही गाड़ी पलटी, पांच लोग घायल

Wed, 11 Mar 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया, एक आईजीएमसी शिमला रेफर और दो सोलन में भर्ती
विज्ञापन

हिन्नर से शिल्ली जा रहे थे लोग
सभी लोग आपस में रिश्तेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिन्नर से सोलन के शिल्ली में शादी में आ रहे लोगों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में पांच लोगों को चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया। इसमें से एक को गंभीर चोटें आने पर आईजीएमसी शिमला रेफर किया है, जबकि दो को क्षेत्रीय अस्पताल के सर्जरी वार्ड के भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। वहीं, अन्य तीन लोगों की हालत को देख कर छुट्टी भी दे दी गई है। हादसे में घायल लोग रात करीब 8:30 बजे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों की टीम ने सभी को उपचार दिया।

पुलिस के अनुसार हिन्नर और आसपास रहने वाले छह लोग शादी समारोह में जा रहे थे। जैसे ही वे करीब शाम 7:45 बजे कुरगल के पास पहुंचे तो गाड़ी पलट गई। इस दौरान गाड़ी में सवार छह लोग सवार थे। इनमें जीतराम कश्यप (69), रूप राम कश्यप (66), पालक राम कश्यप (71), सत्या देवी (68), गीता देवी (65) निवासी हिन्नर हैं। हादसे में सभी के सिर, हाथ, पांव, कान, बाजू में चोट लगीं। उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों की टीम ने टेस्ट करवाए। साथ ही सीटी स्कैन और एक्सरे भी करवाए गए। रिपोर्ट आने के बाद आगामी उपचार दिया गया। बताया जा रहा है सभी घायल सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed