फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A truck parked at the Nalagarh Truck Union was challaned in Haryana.

Solan News: नालागढ़ ट्रक यूनियन में खड़े ट्रक का हरियाणा में हो गया चालान

Sat, 22 Nov 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
हैकर्स ने ढूंढा लूट का नया तरीका, ट्रक चालकों को भेज रहे फर्जी चालान मैसेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में अब साइबर अपराधियों ने वाहन संचालकों, खासकर ट्रक मालिकों को लूटने के लिए एक नायाब तरीका खोजा है। हैकर्स ट्रकों के फर्जी चालान का मैसेज ट्रक संचालकों के फोन पर भेज रहे हैं। ट्रक संचालकों को उनके वाहन के चालान होने का मैसेज आता है, जिसमें यह दावा किया जाता है कि चालान किसी बाहरी राज्य में हुआ है। मैसेज में यह सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन कोर्ट के माध्यम से चालान का भुगतान कर सकते हैं। चूंकि ऑनलाइन कोर्ट इस तरह का मैसेज नहीं भेजती, इसलिए यह साफ जाहिर है कि अगर कोई ट्रक संचालक इनके झांसे में आ गया और लिंक पर क्लिक करके भुगतान करने की कोशिश की, तो हैकर्स उनका बैंक खाता खाली कर देते हैं। ऐसे ही एक मामले में बद्दी के ट्रक संचालक कृष्ण कौशल ने बताया कि उसका ट्रक नंबर (HP 93-5277) चार दिन से नालागढ़ ट्रक यूनियन में खड़ा था, लेकिन उन्हें हरियाणा में चालान होने का मैसेज आया, जिसे ऑनलाइन कोर्ट से भरने को कहा गया, जबकि उनका ट्रक हरियाणा गया ही नहीं था। वहीं दूसरे मामले में नालागढ़ के एक व्यक्ति की बुलेट मोटसाइकिल का भी चंडीगढ़ में चालान होने का मैसेज आया, जबकि यह बुलेट तीन साल से घर में खड़ा है, जिसे चलाने वाला बेटा विदेश में रहता है। ट्रक संचालकों का कहना है कि वे इस तरह के मैसेज देखकर सकते में आ जाते हैं, क्योंकि अगर किसी वाहन का चालान न भरा जाए तो गाड़ी बेचते समय एनओसी नहीं मिलती है, जिससे वे दबाव में आकर भुगतान करने की सोचते हैं। आरटीओ विपिन गुप्ता ने इस संबंध में वाहन मालिकों को सलाह दी है कि यदि चालान का मैसेज आता है, तो जल्दबाजी न करें। सबसे पहले अपने वाहन की जांच करें कि वह उस स्थान पर गया था या नहीं। सिर्फ जांच करने के बाद ही उस पर कोई कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed