फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A group of devotees from BBN visited Khatu Shyam and Salasar.

Solan News: बीबीएन से श्रद्धालुओं के दल ने किए खाटू श्याम व सालासर के दर्शन

Sat, 24 Aug 2024 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 24 Aug 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
A group of devotees from BBN visited Khatu Shyam and Salasar.
बद्दी से खाटू श्याम जाते हुए बीबीएन के लोगों का जत्था। संवाद
दो दिन में की 1200 किमी. की यात्रा पूरी, 100 से ज्यादा श्रद्धालु रहे शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। राजस्थान के सालासर व खाटू श्याम के दर्शन करके बीबीएन के लोगों का एक दल वापस लौटा है। इस दल में 100 से अधिक लोगों ने इन दोनों धार्मिक स्थानों पर दर्शन करके वीर बजरंग बली व खाटू श्याम का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दल में दून के पट्टा क्षेत्र के पंडित जगमोहन शास्त्री भी साथ गए जिन्होंने अपने भजनों से संगत को निहाल किया। इस दल ने दो दिन में 1200 किमी. की यात्रा की।

हरिपुर संडोली के गुरुदेव ने इस यात्रा के लिए बसों की व्यवस्था की थी। यहां से सुबह 5:00 बजे भक्तों का दल रवाना हुआ और सायं 7:00 बजे खाटू श्याम पहुंच गया। वहां पर पहुंचते ही पंडित जगमोहन शास्त्री ने बाबा की चौकी लगाई और सभी भक्तों ने खाटू श्याम की जीवनी व उनके रहस्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शाम व दूसरे दिन सुबह कीर्तन करने के बाद खाटू श्याम के दर्शन किए। सभी भक्त ने यहां दर्शन करने के बाद सालासर पहुंचे वहां पर भी हनुमान जी के दर्शन किए। वापस आते हुए चुरु के समीप सेल्फी प्वाइंट पर लोगों ने काफी आनंद लिया। सभी भक्तों ने वहां अपनी थकान मिटाई और वापस बद्दी पहुंचे।
विज्ञापन


इस धार्मिक यात्रा में बद्दी से कृष्ण कौशल, हरनेक ठाकुर, बेअंत ठाकुर, केवल ठाकुर, जसविंद्र भारद्वाज, दीना नाथ ठाकुर, गुरमीत चौधरी, जोगिंद्र सिंह, निर्मला देवी, कांता देवी, अंशिका ठाकुर, जय सिंह ठाकुर, ममता देवी ने अपने परिजनों के साथ इस धार्मिक यात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed