{"_id":"65e1ddc734ca02980707fda5","slug":"a-bacteria-can-make-a-person-tuberculosis-patient-solan-news-c-176-1-ssml1042-117315-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: एक बैक्टीरिया व्यक्ति को बना सकता है क्षय रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: एक बैक्टीरिया व्यक्ति को बना सकता है क्षय रोगी
Fri, 01 Mar 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
एक बैक्टीरिया व्यक्ति को
दे सकता है टीबी बीमारी
जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित की गई कार्यशाला
खांसते और छींकते समय ढ़कने के सही तरीके के बारे में बताया
क्षय रोग से निपटने के लिए संस्थाओं के साथ तैयार की रूपरेखा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। एक बैक्टीरिया व्यक्ति को क्षय रोगी बना सकता है। यदि वह संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है तो परेशानियां और बढ़ जाती हैं। इसलिए खांसते और छींकते समय मुंह को सही प्रकार से ढकना अनिवार्य है। शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षय रोग से निपटने के लिए कार्यशाला हुई, जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. एके सिंह ने क्षय रोग के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने विस्तार से क्षय रोग और इससे बचाव के तरीकों के बारे में बताया। कार्यशाला में विभिन्न संस्थाओं और रेड रिबन क्लब के सदस्यों ने भाग लिया। वहीं क्षय रोग से निपटने के लिए संस्थाओं के साथ मिलकर आगामी रूपरेखा भी तैयार की गई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि सरकार का 2024 में प्रदेश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य है। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। क्षय रोगी का पता लगाया जा रहा है और उन्हें दवाइयां दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जब एक व्यक्ति टीबी से संक्रमित होता है तो वह छह माह में ठीक हो जाता है और 15 दिन में दवा खाने से टीबी का बैक्टीरिया शरीर से लगभग खत्म हो जाता है। इसके चलते टीबी से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने हड्डी, पेट, आंत समेत अन्य कई प्रकार के टीबी के लक्षणों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब कोई शरीर का हिस्सा काम करना बंद कर दे या दर्द अधिक हो तो उसे क्षय रोग के साथ जोड़कर भी एक बार देख लेना चाहिए। क्योंकि एक बैक्टीरिया शरीर में जाने के बाद अन्य जगहों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने बताया कि हमें कमरे में शुद्ध हवा को लेकर ध्यान रखना चाहिए ताकि सही प्रकार से आवागमन हो सके। दफ्तरों और घरों में एलोवेरा, स्पाइडर, स्नेक, बैंबू पाम, एरिका पाम समेत अन्य पौधों को लगाने का आग्रह भी किया।