फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बरसात से बेहाल ; बत्ती गुल, रूट ठप

बरसात से बेहाल ; बत्ती गुल, रूट ठप

Mon, 17 Jun 2013 05:31 AM IST
Solan
Solan Updated Mon, 17 Jun 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
सोलन। भारी बारिश तथा तूफान से जिले में जनजीवन पटरी से उतर गया है। लगातार बारिश ने कई संपर्क मार्ग बाधित कर दिए हैं। लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे शुरू हुई बारिश का क्रम रविवार सुबह 11 बजे तक जारी रहा। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में घरों तथा दुकानों में पानी भर गया। पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकांश संपर्क मार्ग बंद रहे। जिले में 15 से अधिक संपर्क मार्गों पर बसें नहीं चल सकी। इसके अतिरिक्त बीबीएन में सरसा नदी पर पुल बहने से आधा दर्जन गांव मुख्य बाजार से कटे रहे। कसौली की करीब 20 पंचायतों में बिजली आ और जा रही है। अघोषित कटों से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

---
ये रूट रहे प्रभावित
चायल में जनेड़घाट-खिन्ना सिलाई मार्ग बंद, भोजनगर में बनासर-परवाणू संपर्क मार्ग, परवाणू में कामली-बनासर संपर्क मार्ग, नालागढ़-तालड़साई, नालागढ़-चंदार, नालागढ़-घरेड़, नालागढ़, अललियौण, नालागढ़-मलैणी, नालागढ़-परतगढ़ वाया स्वारघाट, नालागढ़-क्वारिनी मार्ग अवरुद्ध रहे। सोलन शहर के वार्ड सात में दो डंगे तथा रास्ता गिरने से भी लोगों को दिक्कतें आई। भोजनगर पंचायत के झझयार गांव में कच्चा मकान ढह गया। कुमारहट्टी-नाहन सुपरहाईवे में कई जगहों पर पत्थर तथा मिट्टी आने से आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन

---
20 से अधिक पंचायतों की बिजली गुल
कसौली की करीब 20 पंचायतों में भारी बारिश के चलते बिजली प्रभावित रही। शनिवार रात करीब 11 बजे बिजली गुल हो गई। दोपहर एक बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी। इस दौरान आंजी मातला, कंडा, गुल्हाड़ी, रौड़ी, धर्मपुर, अन्हेच, बोहली, भोजनगर, काबा कलां, नेरी कलां, प्राथा, नारायणी, चम्मो, चैंथी के लोग परेशान रहे। धर्मपुर के एसडीओ केडी शर्मा बताया कि बिजली की तारों पर पेड़ गिरने से समस्या आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ट्रेन हुई 1 घंटा 45 मिनट लेट
रविवार सुबह टकसाल तथा कालका स्टेशन के बीच भूस्खलन से ट्रेन करीब 1 घंटा 45 मिनट लेट हुई। ट्रेन नंबर 52453 मेल सुबह 6 बजे कालका स्टेशन से चली। टकसाल पहुंचने में करीब 18 मिनट का समय लगता है। यह ट्रेन करीब 8:05 पर टकसाल पहुंची। इस दौरान ट्रेन में करीब 150 यात्री फंसे रहे। रेल कर्मचारियों ने डेढ़ घंटे में ट्रैक साफ कर दिया। पुष्टि टकसाल रेलवे स्टेशन मास्टर ओम प्रकाश ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed