{"_id":"5b66fce84f1c1b8f3e8b5326","slug":"81533476072-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुठाड़ में जनमंच कार्यक्रम में 454 रोगियों की नि:शुल्क जांच की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुठाड़ में जनमंच कार्यक्रम में 454 रोगियों की नि:शुल्क जांच की गई
Updated Sun, 05 Aug 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनमंच कार्यक्रम में जांची गई 454 रोगियों की सेहत
वीएसएलएम कॉलेज ऑफ एजूकेशन चंडी में आज भी होगा आधार पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
कुठाड़ (सोलन)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में सोलन जिले की दून विस क्षेत्र की चंडी पंचायत में आयोजित जन मंच कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें 454 व्यक्तियों की नि:शुल्क जांच की गई। इस शिविर में पहली बार रोगियों की सुविधा के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन भी लगाई गई। शिविर में 54 रोगियों के अल्ट्रासाउंड किए गए। जन मंच में पहली बार रोगियों की सुविधा के लिए एक्सरे किए गए। कुल 26 लोगों के एक्सरे किए गए। शिविर में 68 व्यक्तियों के विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के तहत स्मार्ट कार्ड बनाए गए। 12 लोगों के अपंगता प्रमाण पत्र बनाए गए। कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग के नि:शुल्क जांच शिविर में 197 रोगियों का स्वास्थ्य जांचा गया। आयुर्वेद विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए योग विशेषज्ञ उपस्थित रहे। पहली बार स्थापित होम्योपैथी शिविर में 91 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई। पशुपालन विभाग के शिविर में 217 किसानों का पंजीकरण किया गया। जन मंच में आधार कार्ड बनवाने के लिए 143 व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया। 14 उद्यान कार्ड बनाए गए। जन मंच कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने वृद्धावस्था पेंशन के 11, विधवा पेंशन का एक और दिव्यांगता पेंशन के तीन मामलों में कागजी कार्रवाई पूरी की।
जन मंच में 58 जन्म प्रमाण पत्र, 86 मूल हिमाचली प्रमाण पत्र, 61 आय प्रमाण पत्र तथा दो कानूनी वारिस, दो अन्य पिछड़ा वर्ग और 58 अनुसूचित जाति से संबंधित प्रमाण पत्र बनाए गए। 105 व्यक्तियों को परिवार रजिस्टर की नकल दी गई। 15 पेंशन प्रमाण पत्र दिए गए। चार हलफनामे बनाए गए। जनमंच में 15 इंतकाल भी किए गए।