{"_id":"5bdc9877bdec2269855923b1","slug":"61541183607-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुनिहार में कार व बाइक में टक्कर, सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुनिहार में कार व बाइक में टक्कर, सवार घायल
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार और बाइक में टक्कर, एक घायल
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार चौकी के तहत वीरवार रात्रि एक गाड़ी और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार गंभीर घायल हो गया, जिसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक वीरवार रात करीब 10 बजे कुनिहार के कोठी चौक के नजदीक सुबाथू की तरफ जा रही गाड़ी एचपी-11 9402 और सुबाथू से कुनिहार की तरफ आ आ रही बाइक सीएच-03के 5703 के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार हरीश पुत्र उमेश जो कुनिहार सिविल अस्पताल के नजदीक चंडीगढ़ ऑप्टिकल के नाम से दुकान चलाता है, उसे गंभीर चोटें आई हैं। घायल को सिविल अस्पताल कुनिहार लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी रेफर किया गया। चौकी प्रभारी नीलकंठ ठाकुर ने बताया कि गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।