फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   गाड़ियां चलाना मुश्किल, अब बस किराया बढ़ाए सरकार

गाड़ियां चलाना मुश्किल, अब बस किराया बढ़ाए सरकार

Sun, 20 May 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बरोटीवाला (सोलन)।
विज्ञापन

बीबीएन निजी बस ऑपरेटर यूनियन की बैठक संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें लगातार बढ़ते हुए डीजल के दामों पर चिंता जाहिर की गई। डीजल के दाम ऐसे ही बढ़ते रहे तो गाड़ियों को चलाना मुश्किल हो जाएगा। महामंत्री मनोज राणा ने बताया कि डीजल के बढ़ते दामों ने उनका धंधा चौपट करके रख दिया है। उन्होंने कहा कि डीजल के अलावा चार सालों में इंश्योरेंस, टायर, स्पेयरपार्ट आदि की कीमतों में 50 फीसदी से ज्यादा वृद्धि हुई है और उनको बैंकों का लोन लौटना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ उपमंडल के सभी बस मालिक प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि बसों के किराए में जल्द से जल्द बढ़ोतरी की जाए और एचआरटीसी की बिना समय सारिणी के चल रही बसों पर लगाम लगाई जाए। नालागढ़, बद्दी, बरोटीवाला एरिया में परिवहन निगम द्वारा बिना परमिट व समय के बसें चल रही हैं। निजी बस ऑपरेटर यूनियन ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए मांग की कि तुरंत प्रभाव से बसों के किराए में बढ़ोतरी की जाए। साथ में परिवहन निगम और अन्य राज्यों से आ रही गाड़ियों को जल्द रोका जाए। अन्यथा सभी बस मालिक अपनी बसें खड़ी करके अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान यदि सवारियों को कोई परेशानी हुई तो उसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार होगी। लंबे समय से किराए में बढ़ोतरी न होने से ऑपरेटर कर्ज में डूब रहे हैं। इस अवसर पर नालागढ़ बस ऑपरेटर यूनियन के प्रधान जितेंद्र सिंह जिंदू, मनोज राणा, अरुण चंदेल, तरसेम चौधरी, विनोद कुमार, अशोक कुमार, विजय पाल, रणजीत ठाकुर, चरणदास बल्ली और रणविजय सिंह ठाकुर सहित कई सदस्य मौजूद थे। सभी ने सीएम जयराम ठाकुर और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से मांग की कि उनकी मांगों पर शीघ्र गौर फरमाया जाए।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed