{"_id":"59e0f42f4f1c1b6e548b7242","slug":"51507914799-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों से सुझाव मांगे बिना बदल दिया शहर ट्रैफिक सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों से सुझाव मांगे बिना बदल दिया शहर ट्रैफिक सिस्टम
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शहर के ट्रैफिक सिस्टम में लोगों की राय लिए बिना किया बदलाव सिरदर्द बन गया है। इस कारण हर रोज सैकड़ों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर स्कूलों के खुलने के वक्त और शाम के वक्त सरकारी कार्यालयों में छुट्टी के बाद लग रहे लंबे जाम से हर कोई परेशान है।
सपरूण चौक पर ट्रैफिक प्लान में बदलाव के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आलम है कि सपरूण चौक पर वाहनों की आवाजाही को बिना चौक काटे डायरेक्ट ही कर दिया है। इसके चलते वन साइड वाहनों के क्रॉस करने से दो जगह ट्रैफिक जाम लग रहा है। इसके चलते सपरूण चौक से लेकर पुराने उपायुक्त चौक तक जाम की समस्या बन रही है। इसी कड़ी में फिर पुराने बस स्टैंड तक भी यही हाल हो जाता है। इसके चलते वाहन चालकों को सहित राहगिरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब आलम यह है कि पुराने डीसी चौक की तरफ से आने वाले वाहनों को सपरूण चौक पर काफी देर तक रुकना पड़ रहा है। इसके चलते शहर सहित राजगढ़ रोड पर जाम की समस्या बनी रहती है। इससे पहले यहां से गुजरने वाले वाहन सपरूण चौक पर चौक काटते हुए सीधे निकल जाते थे लेकिन अब न्यू बस स्टैंड की तरफ से आने वाले वाहन जिनकी एंट्री डायरेक्ट की है उनका इंतजार करना पड़ रहा है। इससे शहर जाम हो रहा है।
एसपी सोलन मोहित चावला ने बताया कि यह पुलिस प्रशासन यह ट्रैफिक प्लान ट्रायल के रूप में लागू किया है। इसके लिए उन्होंने लोगों के सुझाव भी मांगे यदि इसमें ज्यादा परेशानी आ रही है तो इसमें बदलाव भी किया जा सकता है।