{"_id":"6a43d6b4212862bb720c2295","slug":"450-new-tb-cases-detected-in-the-district-risk-of-infection-in-bbn-solan-news-c-176-1-sln1013-172834-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले में टीबी के 450 नए मरीज मिले, बीबीएन में संक्रमण की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले में टीबी के 450 नए मरीज मिले, बीबीएन में संक्रमण की आशंका
विज्ञापन
623 गांवों में लगाए जांच शिविर, 1200 हो गई मरीजों की संख्या
स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी, टीबी मुक्त जिला बनाने की चुनौती खड़ी
आशा वर्करों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने रोगियों को निक्षय किटें बांटीं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में टीबी के 450 नए मरीज सामने आए हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। चिंताजनक बात यह है कि टीबी के सबसे अधिक मामले बीबीएन के झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों और आसपास के गांवों से सामने आए हैं। यह खुलासा स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए टीबी (क्षय रोग) मुक्त अभियान 2.0 से हुआ है। जिले में ये अभियान शुरू हुए तीन माह पूरे हो गए हैं।
अभियान के तहत विभाग ने जिलेभर में लोगों की जांच के लिए जगह-जगह निक्षय शिविर लगाए। केंद्र सरकार की ओर से जिले के 623 गांवों में शिविर लगाने का लक्ष्य दिया गया था। नए 450 मरीज मिलने के बाद सोलन जिले में टीबी रोगियों की संख्या 1200 के पार पहुंच गई है। इससे जिले को टीबी मुक्त बनाने की चुनौती और बढ़ गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान के दौरान विभाग ने इसका प्रमुख कारण इन क्षेत्रों में स्वच्छता की कमी बताया है। इसके अलावा उद्योगों से निकलने वाला धुआं और केमिकलयुक्त पानी भी एक कारण हो सकता है।
विज्ञापन
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. योगेश ने बताया कि बीबीएन के आसपास बड़ी संख्या में उद्योग हैं, जिसके कारण कुछ क्षेत्रों में टीबी संक्रमण फैलने की संभावना अधिक रहती है। विभाग ने ऐसे क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए सबसे पहले वहां निक्षय शिविर लगाए, जहां टीबी के मामले सामने आने की संभावना अधिक थी।
उन्होंने बताया कि सभी नए टीबी मरीजों को नजदीकी सरकारी अस्पतालों से जोड़कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। विभाग की ओर से 4 जुलाई को टीबी मुक्त अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें अभियान से जुड़े आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
सभी मरीजों को दे रहे निक्षय किट
स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मरीजों को मांग के अनुसार निक्षय किट उपलब्ध करवाई जा रही है। जिले में वर्तमान में 550 से अधिक मरीज इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। इन किटों में मरीजों को प्रतिमाह पोषणयुक्त खाद्य सामग्री जैसे तेल, मोटी दाल और अन्य जरूरी खाद्य पदार्थ दिए जाते हैं। इससे मरीजों को उपचार के दौरान पोषण बनाए रखने में मदद मिलती है।
मरीजों के स्वास्थ्य पर रखी जा रही नजर
जिलेभर में टीबी मुक्त अभियान 2.0 को तीन माह पूरे हो गए हैं। इस दौरान करीब 450 नए टीबी मरीज सामने आए हैं। विभाग ने सभी मरीजों का उपचार शुरू कर दिया है। मरीजों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। जरूरतमंद मरीजों को निक्षय किट भी उपलब्ध करवाई जा रही है। विभाग जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
-डॉ. अजय पाठक, सीएमओ, सोलन