फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ramshahr-Baddi road in poor condition; risk of accidents following landslides.

Solan News: रामशहर-बद्दी मार्ग खस्ताहाल, भूस्खलन के बाद हादसे का खतरा

Thu, 17 Sep 2026 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 17 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने मार्ग की हालत सुधारने की उठाई अधिकारियों से मांग संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामशहर(सोलन)। रामशहर-बद्दी वाया बायला-साईं मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब है। सड़क के कई हिस्सों में भूस्खलन के कारण मार्ग संकरा हो गया है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर सड़क का हिस्सा पूरी तरह से गिर चुका है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पिछली आपदा के दौरान सड़क किनारे बड़े हिस्से गिर गए थे। इन क्षतिग्रस्त स्थानों पर अब तक कोई स्थायी सुधार नहीं किया गया है। बायला से आगे बेपड़-बिसिया की ओर कई जगह सड़क एक तरफ से धंस गई है। इससे सड़क और भी संकरी हो गई है। ऐसे में रात के समय अचानक सामने से वाहन आने पर दुर्घटना का जोखिम बना रहता है। तेज रफ्तार में वाहन चलाने पर भी खतरा बढ़ जाता है। लोगों का कहना है कि दिन में खराब स्थिति दिख जाती है। लेकिन रात में धंसे हिस्से और गिरे स्थान वाहन चालकों के लिए ज्यादा खतरनाक होते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से तुरंत मार्ग का निरीक्षण करने की मांग की है। उन्होंने क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराने पर जोर दिया है। सड़क किनारे सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की भी अपील की गई है। यह कदम किसी बड़े हादसे को टालने के लिए आवश्यक बताया गया है। उनकी मांग है कि इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed