फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   24 bottles of liquor caught in the car in Darlaghat

Solan News: दाड़लाघाट में गाड़ी में पकड़ीं शराब की 24 बोतलें

Thu, 25 Apr 2024 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 25 Apr 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बेचने के लिए मान्य थी शराब, मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। दाड़लाघाट पुलिस थाना के तहत शराब की 24 बोतलें पकड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संदीप कुमार निवासी गांव काकड़ा (दाड़लाघाट) ने पुलिस को शिकायत दी कि लोकसभा चुनाव की ड्यूटी के दौरान वह अपनी टीम के साथ दसेरन लिंक से अर्की सड़क पर करीब 100 मीटर पर गाड़ियों को चेक करते समय बुधवार रात 10:00 बजे एक गाड़ी आई जिसे पुलिस कर्मियों ने जांच के लिए रोका। गाड़ी की तलाशी के दौरान इसकी डिक्की में गत्ता पेटी रखी हुई थी। जिसमें से एक गत्ता पेटी खुली व दूसरी बंद थी। दोनों पेटियों में 12-12 बोतलें रखी हुई थीं। इन सभी 24 बोतलों पर सेल फॉर चंडीगढ़ लिखा हुआ था। कार चालक की पहचान पंकज निवासी गांव टूयरू (धुंदन) के तौर पर हुई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि पकड़ी हुई शराब को कब्जे में ले लिया गया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed