{"_id":"59e4da8d4f1c1b6a678b63af","slug":"21508170381-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में स्वास्थ्य विभाग की दबिश से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में स्वास्थ्य विभाग की दबिश से मचा हड़कंप
Updated Mon, 16 Oct 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
सोलन में मिठाइयो के सैंपल भलते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोलन शहर में कई जगह दबिश देकर मिलावटी और गुणवत्ताहीन मिठाई नष्ट की। टीम ने इस दौरान 12 विभिन्न किस्मों की मिठाइयों के सैंपल भरे। इन सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। दिवाली के मद्देनजर दी गई इस दबिश में कई नामी दुकानों में विभाग की टीम पहुंची। इससे शहर में हड़कंप मचा रहा।
विभाग ने इस दौरान कई खामियां दुकानों में पाईं। दुकानों के अंदर न तो सफाई थी ऊपर से मिठाइयों में अधिक और गहरे रंगों का इस्तेमाल किया गया था। इस दौरान टीम ने खोया, पनीर, बेसन के लड्डू और अन्य मिठाइयों के सैंपल भरे। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुराने बस स्टैंड सहित अपर बाजार के मिठाई कारोबारियों की दुकानों से करीब 12 विभिन्न मिठाइयों के सैंपल भरे। साथ ही करीब पांच किलो मिठाइयों को नष्ट किया। भरे गए सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट लैब में भेजा है।
विभाग के मुताबिक कुछ कारोबारियों ने बाहर से मिठाइयां मंगवा रखी हैं। इन्हें यहां ट्रे में सजाकर बेचा जा रहा है। इसमें से कुछ मिठाइयां गुणवत्ता के अनुरूप नहीं हैं। हैरत की बात है कि नामी मिठाई कारोबारी स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों को उत्पादन में फॉलो नहीं कर रहे हैं। दिवाली और अन्य त्यौहारी सीजन में मिठाई कारोबारी मिठाइयों को अच्छे डिब्बे में पैक करवाकर उसे मार्केट में उतार रहे हैं। लेकिन मिठाई में क्या है क्या नहीं इसकी पूरी जानकारी नहीं दी जा रही। जांच में पाया गया कि सप्लीमेंट में इसके उत्पादन और खराब होने की तिथि नहीं लिखी थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट आने पर लगेगा गुणवत्ता का पता
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एलडी ठाकुर ने बताया कि सोमवार को मिठाई के करीब 12 सैंपल भरे गए हैं। इन्हें की सीलकर कंडाघाट लैब भेजा है। मिठाई के बंद डिब्बों में उत्पादन तिथि का विवरण नहीं है। इसके अलावा इस दौरान करीब पांच किलो मिठाई भी नष्ट भी की गई है। बताया कि कंडाघाट लैब से मिठाई की रिपोर्ट आने पर ही मिठाइयों की सही गुणवत्ता पता चल पाएगी।