फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   42 सप्ताह के कठिन सैन्य प्रशिक्षण के बाद 121 जवान सेना में हुए शामिल

42 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद 121 जवान सेना में शामिल

Sun, 04 Nov 2018 11:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुबाथू (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुबाथू (सोलन) Updated Sun, 04 Nov 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
42 सप्ताह के कठिन सैन्य प्रशिक्षण के बाद 121 जवान सेना में हुए शामिल

14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र सुबाथू में भव्य दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। इसमें कमांडेंट ब्रिगेडियर एचएस संधू सेना मेडल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने जवानों का आह्वान किया कि वे किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए हर वक्त तैयार रहें। ब्रिगेडियर ने सुबाथू के ऐतिहासिक सलारिया स्टेडियम में आयोजित कोर्स-136 की भव्य दीक्षांत परेड का निरीक्षण और सलामी लेने के बाद भारतीय सेना में शामिल हुए 121 जवानों और उनके परिजनों को संबोधित किया।

विज्ञापन


42 सप्ताह के कठिन सैन्य प्रशिक्षण के बाद शनिवार को ये जवान भारतीय सेना का अंग बन गए। इस दौरान उन्होंने 42 सप्ताह के कठिन सैन्य प्रशिक्षण के बाद दीक्षा प्राप्त कर भारतीय सेना में शामिल जवानों और उनके परिजनों को उनके राइफलमैन बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसी रेजिमेंट का हिस्सा बन गए हैं जिसका इतिहास पुराना और गौरवशाली है।
विज्ञापन


इससे पहले ऐतिहासिक सलारिया स्टेडियम में उस वक्त खामोशी छा गई जब राष्ट्र ध्वज तिरंगे और लाल रंग के कपड़े में लिपटी गीता के लिए निशान रक्षक टोली ने दाहिने द्वार से स्टेडियम में प्रवेश किया। स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों ने आदर से खड़े होकर तिरंगे और गीता को नमन किया। उन्हें साक्षी मान कर 121 जवानों ने देश पर मर मिटने और सच्चे मन से देश और संविधान की सेवा की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवानों के प्रशिक्षण केंद्र के धर्मगुरु पंडित रामबनी पाठक ने जवानों को शपथ दिलाई। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों जैसे रण कौशल, शिक्षा, फायरिंग बाह्य व आंतरिक विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को पुरस्कृत किया गया। सूजन बहादुर सूर्यवंशी राइफलमैन को सर्वश्रेष्ठ रेकरूट के खिताब से नवाजा गया और उन्हें गोरखाओं के परंपरागत जातीय हथियार खुखरी (चांदी की) भेंट की गई।

मॉक ड्रिल में बेस्ट खिताब रोशन थापा को मेडल देकर सम्मानित किया गया। पीटी में विशाल थापा को सम्मानित किया गया। बेस्ट फायरर रविंद्र थापा को मेडल देकर सम्मानित किया। बेस्ट फाइटर में अमृत थापा को सम्मानित किया गया। बेस्ट इंडोरम में जतिन श्री को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र के बैंड की मधुर धुनों और खुखरी नृत्य का भी लोगों ने आनंद उठाया।


इस मौके पर नेपाल और देश के विभिन्न भागों से अपने लाडलों की परेड को देखने आए जवानों के परिजन खुद को बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। इस अवसर पर प्रशिक्षण केंद्र के समस्त सैन्य अधिकारी, डिप्टी कमांडेंट कर्नल आरएस जोशी, कर्नल केवी गुरुंग ट्रेनिंग सीओ सहित जवान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed