फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   होली के बाजार पर चाइना का कब्जा,

होली के बाजार पर चाइना का कब्जा

Wed, 28 Feb 2018 10:21 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
होली के बाजार पर चाइना का कब्जा,
Holi
सोलन। रंगों के त्यौहार होली के बाजार पर चीनी सामान का कब्जा हो गया है। दीवाली की तर्ज पर ही बड़ी संख्या में चीन में बना प्लास्टिक का सामान दुकानों तक पहुंचा है। चीनी सामान के आकर्षण की वजह से देसी सामान की बिक्री कम हो गई है। चीन से निर्मित होकर बाजार तक पहुंचे सामान पर कोई भी निर्धारित मूल्य अंकित नहीं है। इसकी वजह से दुकानदार मनमर्जी से इसे बेच रहे हैं। होली को लेकर सोलन शहर की दुकानें सज गई हैं। लेकिन इन दुकानों में देसी सामान की कमी खल रही है। रंगों से लेकर पिचकारी तक चीन से निर्मित होकर बाजार में पहुंचा है। प्राकृतिक तौर पर बने रंग महंगे होने की वजह से मांग में नहीं आ रहे हैं। होली को लेकर बाजार में रंगों की कीमत 20 रुपये से शुरू है। चाइना मेड पिचकारी 20 से दो हजार रुपये तक उपलब्ध है। इस बारे कई अलग अलग प्रकार की पिचकारियां जैसे ड्राय कालर पिचकारी, गुलाल गन पिचकारी, वाटर गन और टेडी बीयर पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
विज्ञापन

दुकानदार जगमोहन, कमल, योगेश, राकेश, रींकू, मुकुल, ओमप्रकाश और सुनील शर्मा ने कहा कि इस बार होली का त्योहार काफी बरकत लेकर आया है। इस बार होली के रंगों में भी अलग-अलग किस्म के रंग जैसे हर्बल, नेचुरल, रेम्बों कलर और साथ ही पतंजली के रंग भी बाजारों में उपलब्ध हैं। दुकानदारों ने अपनी दुकानों का आकर्षण बढ़ाने के लिए नया तरीका सोचा है जिसमें विभिन्न रंग के विग लगाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। मापतोल विभाग के निरीक्षण अधिकारी ओमप्रकाश ने कहा कि स्टाफ कम होने से वह मुआयना नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण सामान के सही दाम की चेकिंग नहीं हो रही है। इस बारे में किसी ने शिकायत नहीं दी है। विभाग होली में उपलब्ध बिना एमआरपी के सामान की जांच करेगा और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


त्वचा को केमिकल से बचाएं : डॉ. रजनी
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की चर्म रोग चिकित्सक डॉ. रजनी ने कहा कि रंगों में केमिकल होने से इसका स्किन पर असर पड़ सकता है। होली खेलते समय कुछ सावधानियां बरतकर चर्म रोगों के असर को दूर किया जा सकता है। केमिकल से बचने के लिए तैलीय पदार्थ का इस्तेमाल किया जा सकता है। लोगों को सलाह दी है कि केमिकल रंगों की जगह प्राकृतिक सूखे रंग का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed