फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   तेंदूए के आंतक से सहमे बावरा गांव के लोग

तेंदूए के आंतक से सहमे बावरा गांव के लोग

Tue, 21 Nov 2017 10:19 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
तेंदूए के आंतक से सहमे बावरा गांव के लोग
tiger
सोलन। बसाल पंचायत के गांव बावरा में इन दिनों तेंदुए की सक्रियता से लोगों में दहशत है। तेंदुए के आतंक के चलते महिलाएं घास और लकड़ी तक लाने तक नहीं जा पा रहीं। आलम यह है कि दिन के समय लोग घासनियों से घास तक नहीं ला पा रहे। रात के समय लोग अपने घर से बाहर तक नहीं निकल पा रहे।
विज्ञापन

तेंदुए ने ग्रामीणों द्वारा पाले कुत्तों को भी शिकार बनाना शुरू कर दिया है। आचार संहिता के चलते लोगों के लाइसेंस हथियार भी थानों में जमा हुए हैं। इसके चलते न तो वह अपनी फसलों की देखभाल जंगली जानवरों से कर पा रहे हैं और न ही कुत्तों की रक्षा। यहीं नही कई तेंदुआ कई बार लोगों पर भी झपट चुका है। लेकिन लोगों के चिल्लाने से उनकी जान बच गई। लोगों ने विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोग नरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, कांति, कैसर सिंह, जितेंद्र, मोहन लाल, बाल मुकंद, सोमा देवी, पुष्पा, कांता, रीता, मीना, सीता, गुलाब सिंह और अन्य लोगों ने कहा कि क्षेत्र में करीब 10 दिन से तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। तेंदुआ दिन के समय घासनियों में दहाड़ता रहता है। इस कारण महिलाएं घासनियों में जाने से भी कतराती हैं। रात के समय तेंदुआ जंगल से गांव में पहुंच जाता है और कुत्तों को अपना शिकार बना रहा है। प्रधान देवेंद्र कश्यप ने कहा कि जल्द ही इस संबंध में वन विभाग को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed