फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   19 booths sensitive and very sensitive in Doon assembly constituency

himachal election: सोलन के दून विधानसभा क्षेत्र में 19 पोलिंग बूथ संवेदनशील और अति संवेदनशील

Tue, 01 Nov 2022 05:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2022 05:04 PM IST
सार

 राज्य निर्वाचन आयोग ने दून विधानसभा के संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार चुनाव आयोग ने इन बूथों को संवेदनशील और अति संवेदनशील नाम दिया है।

विज्ञापन
19 booths sensitive and very sensitive in Doon assembly constituency
राज्य निर्वाचन आयोग - फोटो : social media

विस्तार

 राज्य निर्वाचन आयोग ने दून विधानसभा के संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार चुनाव आयोग ने इन बूथों को संवेदनशील और अति संवेदनशील नाम दिया है। संवेदनशील बूथ ऐसे हैं जिसमें लड़ाई झगड़ा होने की आशंका हो, वहीं अति संवेदनशील बूथ वो माने जा रहे हैं जहां पूर्व में झगड़ा हो चुका है। इन दोनों श्रेणियों में दून विस क्षेत्र के जो बूथ आते हैं, उसमें लोदीमाजरा बूथ, पट्टा, धर्मपुर, भटौलीकलां, गुरुमाजरा, मलकूमाजरा, मानपुरा, किशनपुरा-1, कडूआना-2, संडोली-2, भुड, शीतलपुर, बद्दी-2, सुराजमाजरा, बिलांवाली लुबाणा-1, बिल्लांवाली लुबाणा-3, बरोटीवाला-1, मंधाला-1 और शेरां बूथ शामिल है। निर्वाचन अधिकारी दून विधानसभा क्षेत्र नरेंद्र आहलूवालिया बद्दी ने बताया कि इन बूथों पर निष्पक्ष और निर्भीक वोटिंग हो, इसलिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि हर बूथ पर अलग-अलग कारण दिया है। इसमें पॉलिटिकल ग्रुपिज्म, 90 फीसदी से ज्यादा पोलिंग होना, पूर्व में हिंसा होना, भविष्य में हिंसा होने की आशंका होना, बार्डर एरिया से सटा होना, वन साइड पोलिंग होना, राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता आदि शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed