फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   धर्मपुर में पेजल किल्लत पर ग्रामसभा में हंगामा, 15 दिन बाद पानी मिलने पर भड़के ग्रामीण

धर्मपुर में पेयजल किल्लत पर ग्रामसभा में हंगामा, 15 दिन बाद पानी मिलने पर भड़के ग्रामीण

Sun, 01 Apr 2018 10:35 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर में पेजल किल्लत पर ग्रामसभा में हंगामा, 15 दिन बाद पानी मिलने पर भड़के ग्रामीण
ग्रामसभा में किल्लत दूर करने का प्रस्ताव पास - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मपुर(सोलन)।
पेयजल किल्लत को लेकर धर्मपुर में ग्रामसभा की बैठक में ग्रामीणों ने खूब हंगामा किया। 15 दिन बाद पानी मिलने से नाराज चल रही महिलाओं ने पंचायत प्रधान को घेर लिया और पेयजल किल्लत पर प्रस्ताव पारित करने का दबाव बनाया। साथ ही इस प्रस्ताव की कॉपी उपायुक्त को देने का भी निर्णय लेने की मांग की। जिसके बाद बहुमत से पेयजल किल्लत की समस्या का प्रस्ताव ग्रामसभा में पारित किया गया।


इस प्रस्ताव को लेकर पंचायत के लोग उपायुक्त से मिलेंगे। इस मौके पर समस्या लेकर पहुंची महिलाओं ने बताया कि अभी गर्मियां ठीक से शुरू भी नहीं हुई है। पंचायत में 10 से 15 दिन के अंतराल में एक बार पानी की सप्लाई हो रही है। जिससे लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। ग्रामसभा की बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान ओपी पंवर ने की जबकि कसौली में तहसीलदार कपिल तोमर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। महिलाओं ने कहा कि समूची पंचायत में पेयजल की समस्या पेश आ रही है।

विज्ञापन

ग्रामीणों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पा रहा है। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग को कई बार इस बारे में सूचित किया गया है। लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि पानी की किल्लत की समस्या को लेकर पंचायत का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त विनोद कुमार से मिलेगा। उन्हें समस्या के संबंध में अवगत करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ग्रामीणों को जानकारी दी गई कि परिवार रजिस्टर को ऑनलाईन करने से नेशनल लेवल परिवार रजिस्टर बनाया जाएगा। नेशनल परिवार रजिस्टर के बनने से कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी स्थान पर पेार्टल पर क्लिक करके अपने परिवार को देख सकता है। इस मौके पर 56 भूमिहीन परिवारों को भूमि का आबंटन किया गया। ग्रामसभा की बैठक मे 80 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी रही जबकि पुरुष वर्ग में मात्र 20 प्रतिशत लोग की मौजूद रहे। इस अवसर पर तहसीलदार कसौली कपिल तोमर, पंचायत निरीक्षक अर्जुन राणा, पंचायत सचिव मुकेश वालिया, पंचायत उपप्रधान सुशील शर्मा, सुरेंद्र नैयर, बीडीसी धर्मपुर दिक्षा देवी, हेमलता, सुमित्रा, डौली, नीशा, मिनाक्षी, बीना, रवीश, विनय, रेखा, नीरू, लक्ष्मण दास, रीता देवी, बंटी, कमला, ममता, रेणु, कविता, अंजु, राजल, बबली, सुरमा देवी, अशोक, गुरदेव, किरण, मनस्वनी, सुरेंद्र, पवन, अजय, राजेंद्र, विवेक, मोहन लाल, हरीश, वीर सिंह, राकेश मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed