{"_id":"5a520b8b4f1c1b35198b54ec","slug":"171515326347-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में पेयजल टैंक दे रहे हादसे को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में पेयजल टैंक दे रहे हादसे को न्योता
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
टैंक के आसपास बच्चों के खेलने से हादसे का खतरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन।
पेयजल सप्लाई भंडारण टैंक हादसे को न्योता दे रहे हैं। हजारों लीटर के टैंक खुले हैं। टैंकों के मुहाने तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। टैंक रोड पर रहने वाले बच्चे अकसर यहां आसपास खेलते हैं। इससे टैंक में हादसे का शिकार होने की आशंका बनी रहती है।
टैंक खुले होने से इसमें कोई भी जहरीली पदार्थ डाला जा सकता है। शहरवासी लंबे समय से नगरपरिषद से टैंकों को बंद करने की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन अभी तक टैंकों को बंद करने का काम शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि नगर परिषद ने जल्द ही काम छेड़ने का दावा किया है और टैंक को ढकने के लिए टेंडर प्रक्रिया अमल में लाने की भी बात कही है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी का कहना है कि टैंक को ढकने के लिए जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नगर परिषद पेयजल भंडारण सुरक्षा और यहां आसपास बच्चों की मौजूदगी से चिंतित है। असके चलते आचार संहिता के बाद पहली ही बैठक में टैंक को ढकने पर मंथन हुआ है।
विज्ञापन