{"_id":"59e0f4294f1c1bda538b72c5","slug":"161507914793-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे वसूलने पर पुलिस कर्मी सस्पेंड, तीन लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे वसूलने पर पुलिस कर्मी सस्पेंड, तीन लाइन हाजिर
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। फसल की सुरक्षा करने वाली बाड़ ही फसल खा जाए तो उस बाड़ का क्या फायदा? यह कहावत जिला पुलिस बद्दी के कुछ कर्मचारियों पर एकदम सटीक बैठती है। वाहन चालकों से एंट्री के नाम पर धन उगाही करते एक पुलिस कर्मचारी की करतूत कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही महकमे हड़कंप मच गया। वीडियो में सरेआम एक पुलिस कर्मी निजी वाहन में बैठकर वाहन चालकों से पैसे एकत्रित कर रहा है। अन्य पुलिस कर्मी आराम फरमा रहे हैं। इस मामले के संज्ञान में आने के तुरंत बार पुलिस महानिदेशक ने जिला पुलिस प्रमुख से जवाबतलबी की तो एसपी बद्दी ने पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा बरोटीवाला थाना के तहत आने वाले ट्रैफिक पुलिस के तीन कर्मचारियों को लाईन हाजिर कर दिया है।
मामला बद्दी के पास लक्कड़ डिपो पुल का है। यहां किसी वाहन चालक ने कैमरे में इस वाक्या को कैद किया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसमें एक पुलिस कर्मी वाहन चालकों से पैसे एकत्रित करता हुआ नजर आ रहा है और कुछ पुलिस कर्मी पास ही आराम से चाय नाश्ता कर रहे हैं। एक पुलिस कर्मी सड़क किनारे वाहनों की आवाजाही देख रहा है। धन उगाही का मामला सामने आने से क्षेत्र की कानून व्यवस्था और ट्रैफिक नियमों के संचालन पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
डीजीपी के आदेश पर की कार्रवाई : एसपी
एसपी बददी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस कर्मी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। अन्य पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। उन्होंने माना कि इस मामले को लेकर पुलिस महानिदेशक के आदेश मिले थे। इसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई।