फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   जमानत पर छूटे जबरन पर्ची काटने के आरोपी

जमानत पर छूटे जबरन पर्ची काटने के आरोपी

Tue, 25 Jun 2019 10:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट यूनियन के नाम पर जबरन वसूले करने के 10 महीने पहले के मामले में रविवार रात गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को कसौली कोर्ट में पेश किया। यहां से तीनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। यह मामला परवाणू ट्रक यूनियन के प्रधान बावा हरदीप सिंह की शिकायत पर करीब 10 महीने पहले दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि परवाणू पुलिस ने जबरन पर्ची काटने के मामले में प्रमोद शर्मा, शेर सिंह और तरेश कुमार को रविवार रात को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारियां ट्रक ऑपरेटर यूनियन परवाणू के प्रधान बावा हरदीप सिंह की ओर से 22 अगस्त 2018 को पुलिस थाना परवाणू में दिए गए एक शिकायती पत्र के आधार पर की गई थीं। इसमें उक्त लोगों के खिलाफ एक ट्रांसपोर्ट सोसायटी के नाम पर जबरन वसूली का आरोप लगाया गया है। एसएचओ रूपेश कांत ने पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों को कसौली कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed