फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   जोगिंद्रा सहकारी बैंक कर्मचारीसंघ के प्रधान चुने अजीत सिंह

जोगिंद्रा सहकारी बैंक कर्मचारीसंघ के प्रधान चुने अजीत सिंह

Sun, 20 May 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)।
विज्ञापन

जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी संघ के 15वीं बार अजीत सिंह अध्यक्ष बने। कार्यकारी अध्यक्ष गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में जोगिंद्रा बैंक नालागढ़ शाखा में संघ की कार्यकारिणी का अधिवेशन हुआ। इसमें चुनाव भी करवाए गए। बैठक में उपस्थित 64 सदस्यों ने अजीत सिंह के नाम पर ही सर्वसम्मति जताई, जिस पर दोबारा अध्यक्ष पद की कमान अजीत सिंह को सौंपी गई। अजीत सिंह वर्ष 1994 से लगातार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद पर आसीन हैं। अध्यक्ष अजीत सिंह ने कर्मचारियों, संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों का उनमें विश्वास जताने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों व बैंक के हित में बैंक प्रबंधन के सहयोग से कार्य किया जाएगा, ताकि बैंक को और उन्नति के शिखर पर ले जाया जा सके।

कार्यकारिणी में हंसराज वर्मा को उपाध्यक्ष, नरेश कुमार को महासचिव, बलदेव कृष्ण को कोषाध्यक्ष, लीला दत्त शर्मा को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नरेश कौशल, सुरेंद्र सिंह चंदेल, नंद किशोर नेगी, जगदीश सिंह, करतार सिंह और हरीश को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि वर्ष 2006 के पेय स्केल के लिए संघर्ष किया गया और आंदोलन करने का परिणाम यह मिला कि कर्मचारियों को यह देय भुगतान हुआ है। स्थायी ट्रांसफर पॉलिसी बनाने की मांग की जाएगी, ताकि सभी कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाने और बैंक की उन्नति के लिए काम कर रहे हैं। इसलिए सभी कर्मचारियों और बैंक प्रबंधन का सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

00000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed