{"_id":"5935a0e34f1c1b68128b45b9","slug":"14966868337-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक पेश कर देश की संस्कृति से करवाया रूबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक पेश कर देश की संस्कृति से करवाया रूबरू
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। सोलन में फिलफोट फोरम की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दूसरे दिन नाटकों का मंचन किया गया। पहला नाटक सात्विक वीन गुजरात की ओर से शोभा आ शुरू करयू रहा जिसे विजय सोनी ने निर्देशित किया। इमरान वोहरा व भावना पटेल ने अपने अभिनय से सजाया। यूनाइटेड आर्टिस्ट पटियाला की ओर से नाटक कुमार स्वामी प्रस्तुत किया गया। नाटक का निर्देशन वीडी गौतम व रमणीक ने सामूहिक रूप से किया था। रमणीक, अभिमन्यु, पियूष, गुरूवीर, देविंद्र, इंद्रप्रीत, हरिंद्र, नितेश, अतुल व तनवीर ने इसमें विभिन्न किरदारों को निभाया। 9 जून तक आयोजित होने वाली इस नाट्य प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में चंडीगढ़ से डॉ. कैलाश आहलूवालिया, यमुनानगर हरियाणा से डॉ. संजीव चौधरी व हिमाचल प्रदेश से वरिष्ठ रंगकर्मी उत्तम कुमार नाटकों का मूल्यांकन करेंगे। इससे पहले सुबह के सत्र में कलाकारों ने कुच्ची पुड़ी, भरत नाट्यम, राज्यस्थानी फोक डांस प्रस्तुत किए गए जिसमें नीरज, मौसमी, श्रेया, ध्रुव, मेघना व पार्थ बंसल ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभा सिंह, डॉ. श्रीकांत, मदन चौहान, एस कुमार, कैलाश आहलूवालिया, योगिंद्र सेठी, रश्मीधर सूद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन