फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सड़क पर गिरा मलबा, कालका-सोलन एनएच एक घंटे रहा बंद

सड़क पर गिरा मलबा, कालका-सोलन एनएच एक घंटे रहा बंद

Sat, 13 Oct 2018 06:56 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर गिरा मलबा, कालका-सोलन एनएच एक घंटे रहा बंद

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। सनवारा रेलवे फाटक के समीप पहाड़ी दरकने से कालका-सोलन एनएच करीब एक घंटे तक बंद रहा जबकि शाम करीब सात बजे तक एनएच में वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। दो बजे धर्मपुर से परवाणू के लिए निकली बस और अन्य वाहन करीब पांच बजे परवाणू क्षेत्र में पहुंचे जिससे स्थानीय सहित बाहरी राज्यों के पर्यटकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर दो बजे रेलवे फाटक के समीप अचानक पहाड़ी दरक गई और उसका सारा मलबा और पत्थर सड़क तक पहुंच गए। हालांकि, इसमें कोई वाहन चपेट में नहीं आया है। वहीं एनएच पर फोरलेन कार्य कंपनी के कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर मलबे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। इस बीच कालका-सोलन एनएच के दोनों तरफ करीब दो किलोमीटर का जाम लग गया। वहीं कुछ गलत दिशा से आ रहे वाहनों के कारण मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया। बता दें इस स्थान पर रोजाना पहाड़ी दरक रही है जिसके तहत शनिवार को दो बजे से करीब तीन बजे तक मार्ग बंद रहा। यातायात पुलिस ने मार्ग को वनवे कर 20-20 वाहनों को प्रभावित क्षेत्र के समीप से क्रॉस करवाया जा रहा है। उधर, फोरलेन कंपनी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर उमेश कुमार ने बताया कि जाबली के समीप पहाड़ी दरकने से मार्ग बंद हो गया था। इसके बाद मौके पर कर्मियों को भेज कर मार्ग को खुलवाया गया।
विज्ञापन


सोलन शहर में भी लगता रहा जाम
एनएच पर जाम के बाद सोलन शहर में भी इसका असर दिखाई दिया। बीच-बीच में शहर के माल रोड, बाईपास, राजगढ़ रोड़ पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। हालांकि, मौके पर पुलिस के जवान मौजूद थे लेकिन अधिक जाम होने के कारण उसके खोलने में भी समय लगता रहा। वहीं जाम का एक कारण एनएच पर अधिक वाहनों की आवाजाही होने के कारण कुछ वाहनों ने बाईपास से न जाते हुए सोलन शहर के बीच से आना शुरू कर दिया। इससे शहर की सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की समस्या दिन भर बनती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कसौली-धर्मपुर मार्ग पर भी लगा जाम
इन दिनों कसौली में खुशवंत सिंह लिटफेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश भर के नामी साहित्यकार भाग ले रहे हैं। वहीं उक्त साहित्यकारों से मिलने और उन्हें सुनने के लिए देश सहित विदेशों के आमंत्रित पर्यटक भी कसौली का रुख कर रहे हैं। इस कारण कसौली सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही भी बढ़ गई है। इसमें जाम की समस्या से सबसे अधिक परेशानी गढ़खल बाजार के समीप हो रही है। यहां पर भी मार्ग तंग है और एक दम से अधिक गाड़ियों की आवाजाही होने से मार्ग पूरा जाम हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों सहित स्कूली बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed