{"_id":"6a996450da8f69a91a0a40e1","slug":"a-grand-district-level-under-19-sports-extravaganza-will-begin-in-dharampur-tomorrow-solan-news-c-176-1-ssml1041-178029-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: धर्मपुर में कल शुरू होगा जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद का महाकुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: धर्मपुर में कल शुरू होगा जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद का महाकुंभ
Fri, 04 Sep 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर से खंडस्तर पर चयनित 650 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
सात खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे सोलन जिले भर के छात्र
चयनित खिलाड़ियों का राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए होगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/धर्मपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में 5 से 7 सितंबर तक तीन दिवसीय जिलास्तरीय अंडर-19 माइनर बॉयज स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ अवसर पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे। वहीं, 7 सितंबर को समापन समारोह पर जिला परिषद धर्मपुर वार्ड के सदस्य नेत्र अत्री मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
धर्मपुर स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मवीर कौर ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिलेभर से लगभग 650 खिलाड़ी भाग लेंगे, जो सात अलग-अलग खेलों वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, चेस, योग, खो-खो और बैडमिंटन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी स्कूलों के खिलाड़ी 4 सितंबर को ही धर्मपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। प्रधानाचार्य ने बताया कि आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों को पत्र लिखा गया है। सड़क व परिसर सुरक्षा के लिए धर्मपुर पुलिस थाना, निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता कुणाल साहनी और पेयजल व्यवस्था के लिए जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता भानु उदय को पत्र भेजा गया है। इसके अलावा, स्कूल प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे खेल मैदान से अपने वाहन हटा लें, ताकि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।