फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Three leopards spotted together in Darlaghat's Raudi Panchayat; panic ensues.

Solan News: दाड़लाघाट की रौड़ी पंचायत में एक साथ दिखे तीन तेंदुए, दहशत

Fri, 04 Sep 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 04 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से उठाई गांव में पिंजरा लगाने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। ग्राम पंचायत रौड़ी के धार क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों में तीन तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। तेंदुओं को देखने के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत है और लोग अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए बाहर निकलने में भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार तीनों तेंदुए धार क्षेत्र से होते हुए गांव बागा के खेतों के बीच से गुजरते हुए सड़क किनारे झाड़ियों में दिखाई दिए। इससे पहले भी इन जंगली जानवरों को गांव के आसपास देखा जा चुका है, जिसके चलते ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से आग्रह किया है कि क्षेत्र में जल्द से जल्द पिंजरे स्थापित किए जाएं और तेंदुओं को पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोग निडर होकर अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए आवाजाही कर सकें।
ग्रामवासियों में हीरा लाल ठाकुर, पिंकू, लेखराम, प्रेम केशव, ठाकुरू राम, लोक राम, रोशन ठाकुर, हनी, खेम राम ठाकुर, गीता राम, मेहर सिंह ठाकुर ने वन विभाग से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने वन विभाग को क्षेत्र में तेंदुओं की मौजूदगी से अवगत करवाते हुए लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है। उधर, वन क्षेत्र अधिकारी दाड़लाघाट सुदर्शन सिंह ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सुबह-शाम अकेले बाहर निकलने से बचें और बच्चों को भी अकेले बाहर न भेजें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को तेंदुआ या उसकी गतिविधि दिखाई देती है तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मौके पर वन विभाग के कर्मचारियों को निरीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed