फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News Education Minister says damaged schools will be rebuilt with funding from the World Bank

Solan News: शिक्षा मंत्री बोले- वर्ल्ड बैंक से आने वाली फंडिंग से होगा क्षतिग्रस्त स्कूलों का पुनर्निर्माण

Mon, 27 Oct 2025 07:59 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 27 Oct 2025 07:59 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश में स्कूलों को आपदा के दौरान हुए नुकसान को वर्ल्ड बैंक के प्रोजेक्ट से आने वाली फंडिंग से ठीक करवाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Solan News Education Minister says damaged schools will be rebuilt with funding from the World Bank
सोलन में राज्य स्तरीय अंडर-़19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश में स्कूलों को आपदा के दौरान हुए नुकसान को वर्ल्ड बैंक के प्रोजेक्ट से आने वाली फंडिंग से ठीक करवाया जाएगा। इसमें पूरी तरह से डैमेज हो चुके स्कूलों का भी पुन: निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए करीब 2600 करोड़ रुपये आने हैं। साथ ही प्रदेश के आगामी बजट में भी इसके लिए अलग से प्रावधान किया जाएगा। यह बात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। वह सोलन में छात्रों की अंडर-19 66वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हालांकि जहां पर अधिक नुकसान है, उन स्कूलों के लिए पहले चरण में 16 करोड़ रुपये की फंडिंग जारी की जा चुकी है।

विज्ञापन


प्रदेश में धारा 118 के उल्लंघन पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार ने जो भी प्रावधान किया है, उसे वैसे ही रखा जाएगा। इसमें जो नियम तोड़ेगा उस पर कार्रवाई होगी। संगठन पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हाईकमान उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगा वह उसके लिए तैयार हैं, चाहे प्रदेशाध्यक्ष की होगी या कोई और। जल्द ही हाईकमान कार्यकारिणी की घोषणा करेगा। स्कूलों में रिक्त पड़े पदों पर उन्होंने कहा कि जल्द ही नई भर्तियां की जाएंगी, ताकि रिक्त पद न रहे। इसके लिए लोक सेवा आयोग समेत सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। वहीं उन्होंने कहा कि स्थानीय भाषाओं के साथ बच्चों को जोड़ने के लिए अब बैग फ्री डे पर शिक्षक भी बच्चों से आधा घंटा स्थानीय भाषा में बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed