फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   snowfall in shimla kufri

मनाली और कुफरी में बर्फबारी, शिमला में बारिश!

Tue, 11 Mar 2014 01:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शिमला/कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो शिमला/कुल्लू Updated Tue, 11 Mar 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
snowfall in shimla kufri

मौसम ने एक बार फिर सोमवार को पलटी मारी। पर्यटन स्थल मनाली में बर्फ के फाहे गिरे और राजधानी में बारिश हुई।

विज्ञापन


चंबा, कुल्लू, किन्नौर, स्पीति से लेकर शिमला के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। बुधवार से मौसम साफ रहने की संभावना है।

मौसम विभाग शिमला केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि आगामी चौबीस घंटों में अधिकतर स्थानों पर मौसम खराब रहने की संभावना है।

शिमला जिले के कुफरी, खड़ा पत्थर, नारकंडा में और सिरमौर जिले के चूड़धार में बर्फबारी हुई । हरिपुरधार, नौहराधार में लगातार बारिश और पावंटा सहित कई स्थानों पर लगातार ओले गिरे हैं।
विज्ञापन


मंडी जिले में सोमवार को दिनभर मौसम खराब रहा। ओले गिरने के बाद बारिश हुई। कांगड़ा में लगातार रुक - रुक कर बारिश जारी है। धौलाधार में चोटियों पर हिमपात हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा जिला के भरमौर व पांगी में ताजा हिमपात हुआ है। तीसा, सलूणी, चंबा व भटियात में भारी बारिश हुई। सोलंगनाला, पलचान, कोठी, रोहतांग में हिमपात हुआ।

बर्फबारी से जिले में करीब छह मार्ग बंद पड़े हैं। लाहौल स्पीति के कोकसर, केलांग और उदयपुर में ताजा बर्फबारी हुई। बिलासपुर सहित अन्य जिलों में धूल भरी आंधी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed