{"_id":"673de06f01d3e9108a090241","slug":"six-has-officers-transferred-in-himachal-know-who-got-appointment-where-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal HAS Transfers: हिमाचल में छह एचएएस अधिकारियों के तबादले, जानें किन्हें कहां मिली नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal HAS Transfers: हिमाचल में छह एचएएस अधिकारियों के तबादले, जानें किन्हें कहां मिली नियुक्ति
Wed, 20 Nov 2024 06:43 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 20 Nov 2024 06:43 PM IST
सार
हिमाचल सरकार ने छह एचएएस अधिकारियों को ट्रांसफर व पोस्टिंग दी है। जानें किन्हें कहां मिली नियुक्ति...
विज्ञापन
तबादले।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने छह एचएएस अधिकारियों की ट्रांसफर व नियुक्ति की है। वहीं, एक एचएएस को एडिशनल चार्ज और एक तहसीलदार को एचएएस पदोन्नति किया गया। प्रदेश सरकार ने 2007 बैच के एचएएस एवं एससी, ओबीसी एम्पावरमेंट डिपार्टमेंट के एडिशनल डायरेक्टर जितेंद्र सांजटा को सचिव स्टेट रेगुलेटरी कमीशन लगाया है।
विज्ञापन
एडीएम पूह किन्नौर विनय मोदी को एडिशनल डायरेक्टर राजस्व ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट जोगेंद्रनगर लगाया है। कार्यभार संभालने के बाद विनय मोदी मनीष चौधरी को रिलीव करेंगे। एडिशनल डायरेक्टर टेक्निकल एजुकेशन सुंदरनगर मंडी अनुपम कुमार को एडिशनल डायरेक्टर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, जॉइंट सेक्रेटरी विजय कुमार को एडिशनल डायरेक्टर मंडी, पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हर्ष अमरेंद्र सिंह जॉइंट डायरेक्टर डिपार्टमेंट ऑफ एससी, एसटी, ओबीसी और नीरज शर्मा को एसी टू डीसी सोलन लगाया।
विज्ञापन
एसडीएम रिकांगपियो किन्नौर डॉ. शशांक गुप्ता को पूह एसडीएम का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं, तहसीलदार से एचएएस प्रमोट किए गए जयपाल को एसडीएम शिलाई के पद पर नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन