फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   yamuna shard utsav in ponta from today

Sirmour News: नाटी किंग कुलदीप शर्मा आज प्रथम सांस्कृतिक संध्या पर दर्शकों को नचाएंगे

Sun, 13 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
yamuna shard utsav in ponta from today
नाटी किंग कुलदीप शर्मा आज प्रथम सांस्कृतिक संध्या पर दर्शकों को नचाएंगे
विज्ञापन

राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का उपायुक्त सुमित खिमटा करेंगे शुभारंभ
यमुना घाट पर भजन संध्या, मां यमुना आरती और प्रदर्शनी होगी आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव कार्यक्रम का सोमवार से पांवटा साहिब में आगाज होने जा रहा है। प्रथम संध्या का शुभारंभ जिला उपायुक्त सुमित खिमटा करेंगे। मुख्य आकर्षण प्रथम सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक कुलदीप शर्मा होंगे। सांस्कृतिक संध्या से पूर्व यमुना घाट पर भजन संध्या, मां यमुना आरती के साथ कार्यक्रम स्थल नगर परिषद पांवटा खेल मैदान में प्रदर्शनी विशेष रहेगी।

बता दें कि राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के दौरान तीन सांस्कृतिक संध्याओं का 14 से 16 अक्तूबर तक आयोजन किया जा रहा है। एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि प्रथम सांस्कृतिक संध्या का सोमवार, 14 अक्तूबर 2024 को बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा शाम 6 बजे विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। पहाड़ी नाटी सांस्कृतिक संध्या के मुख्य कलाकार देश-विदेश में हिमाचली नाटी की धमक पहुंचाने वाले नाटी किंग कुलदीप शर्मा होंगे।
विज्ञापन

दूसरी सांस्कृतिक संध्या मंगलवार, 15 अक्तूबर 2024 को होगी। इसके मुख्य अतिथि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग मौजूद रहेंगे। बालीवुड नाइट द्वितीय सांस्कृतिक संध्या के मुख्य कलाकार कुमार साहिब होंगे। जबकि, तीसरी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या बुधवार,16 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तृतीय संध्या कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग, संसदीय मामले, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान होंगे। पंजाबी नाइट के मुख्य कलाकार जस्सी गिल व बब्बल राय होंगे। ये कलाकार पहले भी यमुना शरद महोत्सव में प्रस्तुति दे चुके हैं। एक बार फिर से इन कलाकारों को अवसर दिया गया है।


बाक्स...

प्रतिदिन होगी मां यमुना की आरती
- राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव में प्रतिदिन शाम को मां यमुना की आरती व भजन संध्या व भव्य आतिशबाजी का आयोजन होगा। महोत्सव में वॉलीबाल, बैडमिंटन, फुटबाल तथा टेबल टेनिस समेत खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है।
संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed